दिल्ली विश्वविद्यालय: विभागाध्यक्ष ने की अभद्रता, शिकायत दर्ज - Khabar NonStop
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में रसायन शास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. रमेश चंद्रा पर विभाग के एक एसोसिएट प्रोफेसर से अभद्रता करने का आरोप लगा है। इनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गयी है। यह शिकायत डीयू के रसायन शास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर बीके सिंह ने मौरिस नगर थाने में दर्ज कराई है।
दिल्ली मेट्रो आपके भारी लगेज के लिए देगी यह सुविधा
शिकायतकर्ता ने लगाया है ये आरोप
शिकायतकर्ता एसोसिएट प्रोफेसर बीके सिंह ने विभागाध्यक्ष प्रो. रमेश चंद्रा पर आरोप लगाया है कि उन्होनें टीचर्स काउंसिल की मीटिंग में सरेआम धमकी दी और अभद्रता से पेश आये। इसकी शिकायत पुलिस ने दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच भी शुरू कर चुकी है।
आये थे गुलाब लेकर, हुआ यूँ की चलाने पड़े चप्पल-जूते, जानिए पूरी खबर
पहले भी लग चुके हैं विभागाध्यक्ष पर कई आरोप
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डीयू में रसायन शास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. रमेश चंद्रा पर पहले भी एसओएल पेपर लीक करने का आरोप लगा है। विभागाध्यक्ष के मोबाइल फ़ोन में प्रश्नपत्र मिला था।इस मामले की भी जांच चल रही है। उत्तरी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया की शिकायत मिलने पर मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद एफआइआर दर्ज की जाएगी। एफआइआर दर्ज करने के बाद ही आगे की करवाई की जाएगी।
अरविंद केजरीवाल इस वजह से हुए ट्विटर पर ट्रोल…
विभागाध्यक्ष ने दी धमकी, मीटिंग हाल में मची अफरा तफरी
पुलिस ने बताया कि 17 अक्टूबर को दिल्ली विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग में टीचर्स काउंसिल की मीटिंग हो रही थी। इस मीटिंग में विभागाध्यक्ष प्रो. रमेश चंद्रा ने एसोसिएट प्रोफेसर बीके सिंह के साथ अभद्रता की और उन्हें नौकरी ख़राब करने की धमकी भी दी। विभागाध्यक्ष की धमकी से बीके सिंह दर गये और वे घबरा कर कुर्सी से नीचे गिर गये। बीके सिंह के मुह से झाग निकलना शुरू हो गया था। जिसके बाद उन्हें सुंदर लाल अस्पताल भर्ती कराया गया।
अधिकारी का व्हाट्सऐप ग्रुप पर अश्लील मैसेज, हड़कंप
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2i0rG6M
Comments
Post a Comment