sss

; //]]>

पटाखा बैन पर केन्द्रीय मंत्री ने दिया बड़ा बयान - Khabar NonStop

Firecracker Ban

शाबिर अहमद भट्ट

चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी में चल रही India International Science Festival (IISF) के दौरान केन्द्रीय विज्ञान और तकनीकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने पटाखा बैन पर एक बड़ा बयान दिया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में 1 नवंबर तक पटाखों पर बैन लगा दिया है, जिसका कुछ लोग विरोध कर रहे हैं और इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं।

क्या कहा केन्द्रीय मंत्री ने

केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा पटाखों पर बैन लगाने का मकसद किसी की भावनाओं और मान्यताओं को आहत करना नहीं है। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार कोशिश में है कि भविष्य में प्रदूषण ना हो और लोगों की भावनाएं भी आहत ना हो। दरअसल सरकार चाहती है कि हमारे वैज्ञानिक ऐसे पटाखों का अविष्कार करें, जिनसे प्रदूषण ना हो और लोग त्योहार भी पूरे हर्षोल्लास से मना सकें।

“साल 2030 में भारत होगा टॉप पर”

Firecracker Ban

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि क्योंकि वह खुद एक डॉक्टर है, इसलिए वह प्रदूषण से होने वाली परेशानियों को बखूबी समझते हैं। इसीलिए सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को सांप्रदायिक रंग ना दिया जाए, क्योंकि यह हमारे ही हित में है। केन्द्रीय मंत्री ने एक संस्मरण सुनाते हुए कहा कि एक बार अपने अमेरिका के दौरे पर उन्होंने देखा कि एक कार्यक्रम के दौरान लोग ऐसे पटाखे जला रहे हैं, जिनसे प्रदूषण का खतरा ना के बराबर था। ऐसे में सरकार की कोशिश है कि देश में भी इसी तरह के पटाखों का विकास किया जाए।

SC ने रोहिंग्या मुसलमानों की वापसी पर लगायी रोक

बता दें कि पटाखा बैन पर मिली जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां कुछ लोग इस बैन से खुश हैं और इसे प्रदूषण रोकने के कदम के तौर पर देख रहे हैं। वहीं कुछ लोग पटाखा बैन से निराश हैं और इसे धार्मिक मान्यताओं में दखल के तौर पर देख रहे हैं। यही कारण है कि केन्द्रीय मंत्री ने पटाखा बैन पर सरकार का पक्ष रखने की कोशिश की है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yn90YR

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop