उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव की तारीखें तय, तीन चरणों में होगा चुनाव - Khabar NonStop
लखनऊ। राज्य चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए समयसारिणी जारी कर दी है। चुनाव योग ने चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह चुनाव तीन चरणों में संपन्न होगा। प्रदेश चुनाव आयोग के इस ऐलान के साथ अब उत्तर प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है।
दफ्तर में घुसकर महिला कर्मचारी से बदसलूकी, हडकंप
ये है चुनाओं की तारीख
चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाओं के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। यह चुनाव तीन चरण में संपन्न होगा। चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 22 नवम्बर को होगी, दूसरे चरण के लिए वोट 26 नवम्बर और तीसरे चरण का मतदान 29 नवम्बर को होगा। उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त एसके अग्रवाल ने शुक्रवार को नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 की अधिसूचना जारी की।
नगरपालिका सीटों की आक्षरण सूची हुई वायरल
कुल इतने नगर निगम में होगा चुनाव
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी कर दी गयी है। कुल 16 नगर निगम में यह चुनाव होंगे। इनमें कुल 16 नगर निगम के 198 नगर पालिका परिषद, 438 नगर पंचायत में चुनाव कराया जायेगा। इस चुनाव में कुल 3.32 करोड़ मतदाता शामिल होंगे। इन मतदाताओं में 53.5 फीसदी पुरुष और 46.5 फीसदी महिला मतदाता शामिल हैं।
‘अब नेताओं को देखते ही खड़े हो जाएंगे अफसर’
EVM से नहीं होगा मतदान
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में मतदान के लिए EVM का प्रयोग नहीं किया जायेगा। इस चुनाव में नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के मतदान बैलेट पेपर से कराये जायेंगे। यह चुनाव तीन चरणों में संपन्न कराया जायेगा। पहले चरण में 25 जिलों के लिए मतदान होगा। दूसरे चरण के मतदान में 6 नगर निगम शामिल होंगे। मतगणना 1 दिसंबर को सुबह 8 बजे से होगी।
रद्द हो सकती है यूपी के 2632 मदरसों की मान्यता
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yX2F6I
Comments
Post a Comment