दिल्ली की हवा का प्रदूषण खतरनाक स्तर पर, बन रही स्मॉग जैसी परत - Khabar NonStop
नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण खतरनाक श्रेणी में पहुँच गया है। दिल्ली-एनसीआर में हवा का प्रदूषण इंडेक्स बेहद ख़राब स्थिति में पहुँच गया। यह स्तर दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) और आनंद विहार इलाके में सबसे ज्यादा खराब श्रेणी में पहुँच गया है।
जानें क्यों, NGT ने दिल्ली के 4 रेलवे स्टेशनों पर लगाया 1-1 लाख का जुर्माना
नोएडा और गुरुग्राम सहित एक दर्जन इलाकों में स्तर हुआ खतरनाक
हवा का प्रदूषण स्तर नोएडा और गुरुग्राम सहित एक दर्जनों इलाकों में बेहद खतरनाक स्थिति में पहुँच गया है। हवा की गति भी दोबारा कम हो गयी है। पिछले दिनों में हवा की गति बढ़ी थी तो हवा का प्रदूषण स्तर कम हो गया था। अचानक नमी बढ़ने और हवा की गति कम होने से एक बार फिर प्रदूषण स्तर बढ़ है। हवा में प्रदूषित कण भी लगातार जमे हुए हैं, ये कण बेहद खतरनाक होते हैं। आज दिल्ली में हवा की औसत गति 7-8 किलोमीटर रही।
दिल्ली: बैन के बावजूद हुई आतिशबाजी, अब लोग झेले इस खतरनाक चीज़ को
बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी
दिल्ली की हवा में नमी होने की वजह से प्रदूषित कण हवा में जमे हुए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने बताया कि हवा में यह नमी बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवा से आ रही है। दिल्ली की हवा में नमी के कारण हवा की गति भी कम हो गयी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अतिरिक्त निदेशक डॉ. दीपांकर साहा के मुताबिक दिल्ली में बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवा के साथ कभी-कभी उत्तर पश्चिम हवा भी चलने लगती है। दिल्ली में पराली का भी प्रदूषण हरियाणा और पंजाब से आ रहा है। इससे हवा में स्मॉग जैसी परत बन रही है। अनुमान है कि हवा की दिशा बदलने के बाद यह प्रदूषण कुछ कम होगा।
केजरीवाल ने सदन में किया असंसदीय भाषा का प्रयोग
मंगलवार को वायु प्रदूषण स्तर-
क्षेत्र-प्रदूषण स्तर
आनंद विहार-447
डीटीयू-408
आरके पुरम-388
पंजाबी बाग-384
आइटीओ-371
नॉर्थ कैंपस-360
लोदी रोड-338
नोएडा-339
गुरुग्राम-353
मेट्रो स्टेशन के अंदर हवाई फायरिंग, मचा हड़कंप
वायु प्रदूषण इंडेक्स का स्तर-
0 से 50 : अच्छा
50 से 100 : संतोषप्रद
100 से 200 : सामान्य
200 से 300 : खराब
300 से 400 : बहुत खराब
400 से ऊपर : गंभीर/आपातकालीन
महिलाओं का पीछा करने पर हो कारवाई: दिल्ली HC
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2y786vX
Comments
Post a Comment