sss

; //]]>

देवरिया से बोले योगी, ‘भ्रष्ट सपा ने रोजगार के अवसर किये कम’ - Khabar NonStop

Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के के देवरिया जनपद के जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व ऊर्जा मंत्री स्व रविन्द्र किशोर शाही की आज 35 वी पूंर्ण तिथि पर पथरदेवा में आयोजित श्रंधाजली सभा को सम्बोधित करने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पहुंचे। जहां उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की राजनीति किसान केंद्रित तभी होगी जब किसान का बेटा देश का नेता बनेगा।

यूपी में 8 लाख बांग्लादेशी मौजूद, योगी सरकार सख्त

क्या कहा योगी ने ?

योगी ने कहा परिवादवाद, मजहबवाद, जातिवाद से देश का भला नहीं होगा हमे इससे ऊपर सोचना होगा, हमने 6 माह में वो काम किया जो लोग 15 साल में नहीं कर पाये। विषम परिस्थितियों में पूर्ण बहुमत की सरकार बना कर गाँव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओ के विकास हेतु लाभकारी योजनाओ को लागू करने का काम किया जा रहा है। पुरे देश में यूपी पहला ऐसा राज्य है जहाँ 6 माह में ही 86 लाख किसानो का 36हजार करोड़ रुपया कर्ज माफ़ किया गया जबकी कई प्रदेशो में ये कर्ज माफ़ी योजना आस्थगित कर दी गयी है और कई जगह तीन तीन वर्ष लग गये। अब सपा बसपा को यही परेशानी है की कर्जा माफ़ कैसे हो गया। हमने 6 माह में ही 11 लाख लोगों को आवास मोहैया कराया उसमे गाँव में 1.20लाख और शहर में 2.50लाख की धन राशि दी।

सपा पर साधा निशाना

गन्ना किसानो के बदहाली पर उन्होने कहा कि, गोरखपुर बस्ती मण्डल में पहले 33 चीनी मिले हुआ करती थी लेकिन सपा बसपा ने 21 चीनी मिले बेच दिया। हम देवरिया में भी 1 चीनी मिल जल्द ही लगाने की व्यवस्था करेंगे, सपा के भ्रष्टाचार ने रोजगार के अवसर कम कर दिए हैं जिससे नौजवानो का पलायन शुरू हो गया। सार्वजनिक उपक्रमो को लूट के अड्डे बना दिये गये जिससे उनपर 91 हजार करोड़ का कर्ज है उनको चलाने के लिये 10लाख हजार करोड़ कीपूंजी की आवश्यकता होगी। राशन माफियाओं की चाल तोड़ने के लिये हमने 33 लाख गरीबों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो में राशन कार्डो का सत्यापन किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में राशन कार्ड आधार से जोड़ कर आपत्रिक मशीन लगा दी गयी है जबकि ग्रामीण इलाके में सब्सिडी सीधे लाभार्थी के खाते में जायेगी और वो राशन कही से भी ले सकता है ऐसी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा अगर कोई अधिकारी आप से घुस माँगता है तो उसको रिकार्ड कर पुख्ता सबूत के साथ अवगत कराये तुरन्त कार्यवाही की जायेगी।

ताजमहल विवाद पर बोले योगी, ताजमहल हमारे लिए जरूरी



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xQ7wre

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop