sss

; //]]>

पंचायत ने प्यार करने के लिए परिवार समेत युवक को दी ऐसी सजा… - Khabar NonStop

Bijnor

बिजनौर-उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिला एक बार फिर पंचायत के तुगलकी फरमान को लेकर चर्चा में है। इस बार पंचायत ने एक प्रेमी को उसके प्यार करने की सजा अकेले नहीं पूरे परिवार को दी है। इस सजा को पूरा परिवार शायद जीवन भर नहीं भूल पायेगा। पंचायत ने प्रेमी सहित भाई व उसके पिता को न केवल बुरी तरह पीटा अपितु गले में जूतों की माला डालकर गांव में घुमाया, इतने पर भी जब दिल नहीं भरा तब प्रेमी व उसके भाई के हाथ बांधकर पेड़ पर लटका दिया गया। दिल दहला देनेवाली घटना पर पुलिस ने मामला मामूली धाराओं में दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।

सजावट के वक्त युवक एचटी लाइन की चपेट में आकर झुलसा

उत्तराखंड की सीमा से सटे बढ़ापुर इलाके के इस्लामाबाद गांव में एक बेलगाम पंचायत ने गांव के युवक प्यार करने की ऐसी सज़ा दी है जिसे देखने वाले कभी प्यार करने की हिम्मत नहीं जुटा सकेंगे। दरअसल गांव का एक युवक गांव की ही युवती से प्रेम करता था। प्रेम के चलते उसने युवती को एक मोबाईल लाकर दे दिया जिसका पता प्रेमिका के परिजनों को लग गया। मामला इतना तूल पकड़ा कि गांव में पंचायत आहूत की गयी और आरोपी को भाई व पिता सहित सार्वजनिक स्थल पर लाकर पहले गले में जूतों की माला पहनाई गयी और बाद में जूते चप्पल से पीटते हुए जुलूस निकाला गया। बाद में प्रेमी को भाई सहित पेड़ पर हाथ बांधकर लटका दिया गया। वहीं, पूरे मामले में फजीहत होती देख पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई की बात कर रही है।

बड़ी बहन ने दी 9 साल की बहन को ऐसी सजा, मौत



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zOW3EI

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop