sss

; //]]>

ताज महल की सुरक्षा व्यवस्था अब राम भरोसे - Khabar NonStop

taj mahalमथुरा। दुनिया की नायब इमारतों में शुमार ताजमहल की सुरक्षा राम भरोसे है। ताजमहल की सुरक्षा को शहर का नामचीन पांच सितारा होटल सेंध लगा रहा है। सुरक्षा के लिहाज़ से यहां परिंदा भी पर नहीं मारता है। लेकिन ताजमहल के नज़दीक बने पांच सितारा होटल अमरविलास इस वक़्त ताज की सुरक्षा को बड़ी सेंध लगा रहा है।

पुलिस ने कोर्ट के चपरासी के पास से बरामद किया पिस्टल

मिली जानकारी की मानें तो..

जानकारी के मुताबिक़ अमरविलास होटल में पर्यटकों को ताजमहल लाया जाता है। होटल की जो बैटरी गाड़ियां है। वह बिना परमिशन पर्यटकों को लेकर ताजमहल के पूर्वी गेट तक पहुँचती है। जबकि जो आवास विकास प्राधिकरण की गाड़ियां रहती है पूर्वी गेट से 40 क़दम दूर पर रूकती है। यहां तक की जो सरकारी तंत्र  है वह भी गेट पर बिना पास के नहीं जाती है। जबकि हमेशा से ही ताजमहल आतंकियों की नज़र में रहा है।  कई बार ताज को उड़ाने की धमकी भी मिल चुकी है। लेकिन इस तरह इस होटल के गाड़ियां ताजमहल के पूर्वी गेट तक पहुँच रही है अगर कोई आतंकी गतिविधि होती है उसका ज़िम्मेदार कौन होगा।

मथुरा पुलिस 5 लाख की शराब पकड़ने में सफल

सुरक्षा में लगी सेंध

आपको बता दें कि विशव प्रसिद्ध इमारत ताजमहल की कुछ दिन पूर्व सुरक्षा में लगी सेंध से अभी तक अधिकारी चौकन्ने नहीं हुए है। बीते दिन दो बैरियर पार कर मिनी बस पूर्वी गेट रोड स्थित होटल तक पहुंच गई। सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में गाड़ी को प्रतिबंधित दायरे से बाहर कराया गया। जबकि ताजमहल की 500 मीटर की परिधि में केवल पासधारक वाहन ही जा सकते हैं। अभी तक जितनी बार सुरक्षा में सेंध लगी है, लापरवाही बरतने पर किसी भी अधिकारी या पुलिस कर्मी पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। ये हालत तब है 17 वीं सदी के इस स्मारक की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के लगभग 200 पुलिसकर्मी है।

मेरठः मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़े दो बदमाश

स्मारक के चारों तरफ 500 मीटर के दायरे में सुरक्षा

राज्य पुलिस स्मारक के चारों तरफ 500 मीटर के दायरे में सुरक्षा करती है,  जिसे येलो जॉन के नाम से जाना जाता है। ताजमहल की सुरक्षा करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस पर 8 करोड़ रुपये पर खर्च किया जाता है। इससे पूर्व भी कई बार गाड़ियां प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर चुकी हैं। करीब 15 दिन पूर्व तो ताज पश्चिमी गेट पर सभी चेकिंग को धता बताकर दिल्ली के तीन युवक रात के अंधेरे में स्मारक की दीवार पर चढ़ गए थे। कुछ समय पूर्व हरियाणा की एक गाड़ी भी बैरियर को तोड़ती हुई पूर्वी गेट तक जा पहुंची थी। गनीमत है कि सुरक्षा में सेंध लगाने वाले अभी तक सिर्फ पर्यटक है।

 

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ynr04R

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop