sss

; //]]>

पहले बहन को घर से निकाला, फिर किया प्रेमी पर जानलेवा हमला - Khabar NonStop

Mau

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा गांव आज उस समय सुर्खियो में आ गया जब प्रेमी के उपर उसकी प्रेमिका के भाईयो ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर ​दिया जिससे वह पूरी तरीके से लहूलुहान हो गया। लहूलुहान प्रेमी को उसके परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी है। वहीं, इन दोनों की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है, इस प्रेम कहानी की चर्चा पूरे इलाके में जोरो से है। प्रेमिका के भाईयो के हमले से पूरे इलाके में हडकंप और अफरा तफरी का महौला हो गया है।

तेंदुए ने किया किसान पर हमला, हालत गंभीर

प्रेमिका ने बताया कि उसके सगे भाइयों ने उसकी शादी एक अंधे युवक से करना चहाते थे जिसका वह विरोध करने लगी तो उसके भाईयो ने अपनी बहन को घर से निकाल दिया।प्रेमिका ने बताया कि उसके भाई और घरवाले उसके उपर झुठा आरोप लगा रहे थे कि गांव के ही रहने वाले शुभम चौहान से उसका प्रेम प्रंपच चल रहा है तो वह उसी के पास चली जाए। उसके भाइयों ने जब उसको घर से निकाल दिया तो वह शुभम के पास दिल्ली चली गयी क्योंकि शुभम दिल्ली में नौकरी करता था। जब वह दिल्ली पहूंची तो उसके दोस्तो ने मिलकर उसकी शादी कोर्ट में 25 मई को करा दी। दो दिन पहले वह अपने गांव दिल्ली से अपने प्रेमी पति के साथ वापस आयी तो आज उसके भाईयो ने उसके पति के उपर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। प्रेमिका ने बताया कि उसके पति और उनका भाई दोनों लोग आज सुबह में शौच के लिए गये हुए थे उसी दौरान उसके भाइयों ने आरी से हमला कर काट दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है।

आपसी रंजिश में जानलेवा हमला



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zMfaA9

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop