sss

; //]]>

बीजेपी नेता के बयान पर क्यों भड़के फरहान - Khabar NonStop

farhan akhtarकुछ दिनों से चर्चा में बनी रही सुपरहिट फिल्म ‘मर्सल’ के एक सीन को लेकर चल रहे विवाद पर कई न्यूज चैनल्स में डिबेट की जा रही है।

जेवीएल नरसिम्हा राव का कहना

इस फिल्म को लेकर ही हो रहे एक डिबेट कार्यक्रम में बीजेपी के प्रवक्ता जेवीएल नरसिम्हा राव ने फिल्म पर बात करते हुए कहा कि ‘फिल्मों में काम करने वाले लोगों का बौद्धिक स्तर कम होता है, उनकी जनरल नॉलेज कमजोर होती है’। उनके इस बयान से बॉलीवुड के एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर काफी नाराज हुए और उन्होंने जेवीएल नरसिम्हा राव को जवाब देते हुए ट्वीट किया।

शिल्पा शेट्टी ने की श्रीदेवी की तारीफ, श्रीदेवी हुयीं भावुक

गौरतलब है की  तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्म ‘मर्सल’ पर शुरू से ही जीएसटी पर आधारित एक डायलॉग को लेकर विवाद चल रहा है। इस डायलॉग को लेकर बीजेपी का आरोप है कि फिल्म में जीएसटी और नोटबंदी को नकारात्मक ढंग से फिल्माया गया है, और गलत जानकारी दी गई है। पार्टी ने फिल्म से इस सीन को हटाने की मांग की है।

शमिता शेट्टी ने किया मेट्रेस शोरूम का उद्घाटन

राहुल ने लिया पक्ष

वहीं राहुल गांधी ने इस फिल्म पक्ष में विचार रखते हुए कहा था कि किसी भी राजनीतिक पार्टी को कलाकारों के काम में दखल अंदाजी नहीं करनी चाहिए। तमिल सुपरस्टार कमल हासन ने भी ‘मर्सल’ विवाद पर अपनी बात रखी थी और ट्वीट कर कहा था कि ‘फिल्म को री-सेंसर नहीं किया जाना चाहिए’। वहीं सुपरस्टार रजनीकांत ने भी फिल्म को सपोर्ट किया है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xXGXQN

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop