आज मिल गए हैं आमिर-अजय लेकिन दिवाली पर होगी भिड़ंत - Khabar NonStop
मुंबई। साल 1997 में आई फिल्म ‘इश्क’ में अपनी जुगलबंदी से दर्शकों को मनोरंजन करने वाले स्टार आमिर खान और अजय देवगन की इस दिवाली पर जबरदस्त भिडंत होने वाली है। दरअसल ये मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों की फिल्मों के बीच होगा। लेकिन इस जबरदस्त क्लैश का इनकी दोस्ती पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
‘दंगल से पहले नहीं देखी आमिर की कोई फिल्म’ – जायरा वसीम
आपको बता दें कि हाल ही में दोनों एक्टर्स ने आपस में मुलाकात की। वहीं दोनों एक्टर्स आमिर खान और अजय देवगन ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की है। आमिर खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘काफी समय बाद अजय देवगन से मिला। वह एक शानदार इंसान हैं। वहीं अजय देवगन भी कहां पीछे रहने वाले थे। ऐसे में उन्होंने फोटो कैप्शन लिखा, ‘अच्छे लोग हमेशा जीतते हैं। सीक्रेट हो या ना हो। आमिर को सीक्रेट सुपरस्टार के लिए मेरी शुभकामनाएं।
Here's to Golmaal ???? !!! Met Ajay after so long
. What a great guy! http://pic.twitter.com/OOdqJ89B30
— Aamir Khan (@aamir_khan) October 14, 2017
Good guys always win…. secret or not ! Best of luck #SecretSuperstar. https://t.co/oydJvosoSC
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) October 14, 2017
अजय देवगन और आमिर खान की इन तस्वीरों से ये बात तो साफ हो गयी है कि दोनों के बीच किसी तरह का कॉम्पिटिशन नहीं होने जा रहा। हालाँकि अब देखना ये दिलचस्प होगा कि थियेटर पर दोनों में से किसकी फिल्म ज्यादा धमाल मचाती है। आपको बता दें दोनों ही फिल्मों का कॉन्सेप्ट एक-दूसरे से बिल्कुल जुदा है। वहीं फैंस भी दोनों ही फिल्मों को देखने के लिए बेसब्र हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hFtYrO
Comments
Post a Comment