गुजरात में जीत के लिए बीजेपी का मास्टर प्लान - Khabar NonStop
गुजरात। गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए भाजपा ने गुजरात में पाटीदारों को साधने के लिए एक खास प्लान बनाया है।
पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल के साथ नहीं
आपको बता दें गुजरात में प्रभावशाली पाटीदारों के कई धड़े है। वो सभी धड़े पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल के साथ नहीं है। बताया जाता है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए तैनात बीजेपी प्रेक्षक नेताओं ने पार्टी आलाकमान को इस बात की जानकारी दी हैं।
अहमद पटेल पर लगे IS आतंकियों को संरक्षण देने के आरोप, बवाल
भाजपा का मानना
इसी के बाद भाजपा गुजरात में पाटीदार समुदाय के उन बाकी धडों को साधने की कोशिश में लगी हैं। भाजपा के गुजरात प्रेक्षकों का मानना है कि अगर मजबूत संगठनात्मक व्यवस्था के साथ बीजेपी चुनावी मैदान में उतरेगी तो लगातार छठी बार गुजरात में सरकार बना सकती हैं।
हार्दिक कांग्रेस का साथ देंगे
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कांग्रेस उपाध्यक्ष से मुलाकात की थी। इसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे थे कि गुजरात चुनाव में हार्दिक कांग्रेस का साथ देंगे।
गुजरात में बवाल, पुलिस फायरिंग में 1 की मौत
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zcTFv3
Comments
Post a Comment