sss

; //]]>

अवैध संबंधों के चलते पत्नि ने पति को उतारा मौत के घाट - Khabar NonStop

Meerut

मेरठ-अवैध संबंधों में बाधक बने पति को पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। दोनों आरोपियो ने प्रेस की केबल से गला घोटने के साथ थपकी से मुँह और सिर पर तब तक वार किए जब तक बाबू की सांस नहीं रूक गई। हत्या के बाद प्रेमी और उसकी माशूका ने शव को बोरी में बंद करके घर के कबाड़ वाले कमरे में डाल दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी दीपा और उसके प्रेमी शिवम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक बाबू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मौके से आलाकत्ल भी बरामद कर लिया। वहीं, बाबू की हत्या के बाद गुस्साये परिजन और आसपास के लोग थाने पहुंच गए और दोनों हत्यारोपियों को पुलिस अभिरक्षा से खिंचने का प्रयास किया। जिसके चलते पुलिस से लोगों की धक्कामुक्की के साथ जमकर नोकझोक भी हुई।

अज्ञात हमलावर ने महिला की गोली मारकर की हत्या

बेटे ने खोला राज

दरअसल, थाना टीपी नगर इलाके के शिवपुरम में रहने वाले बाबू की पत्नी दीपा के पड़ोस में रहने वाले शिवम से अवैध संबंध थे जिसका बाबू ने कई बार विरोध किया। शनिवार रात को बाबू ने दीपा को शिवम से फोन पर बात करते पकड़ लिया और जब उसका विरोध किया तो दीपा ने अपने प्रेमी शिवम को बुला लिया। इसके बाद दीपा ने प्रेम संबंधों में बाधक बने पति को प्रेमी के साथ मिलकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इस पूरी वारदात को मृतक के बेटे ने देख लिया और सुबह को मोहल्ले के लोगो को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे से शव बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बुलंदशहर: भाई ने की भाई की हत्या



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gYCAdO

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop