हरियाणवी सिंगर हर्षिता दहिया की हत्या - Khabar NonStop
पानीपत। हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हर्षिता को पानीपत के चमराड़ा गांव के पास आज शाम को गोली मारी गई। हमलावरों ने उसपर कई राऊंड फायरिंग की। हर्षिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
आधार-राशन के चक्कर में भूख से तड़पकर 11 साल की मासूम की मौत
पानीपत से सोनीपत जा रही थी हर्षिता
हर्षिता दहिया केवल 20 साल की है। ज्यादातर वह दिल्ली में अपने मौसी के घर रहती है। मंगलवार शाम को उसे पानीपत के चमराड़ा गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होना था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हर्षिता अपने दोस्तों के साथ कार में सवार होकर सनीपत के पुगथला गांव जा रही थी।
गुजरात के किसानों को मिलेगा ब्याजमुक्त कर्ज
हर्षिता पर 6 राऊंड फायरिंग
बीच रास्ते में एक काले रंग की फोर्ड फिगो कार आकर रूकी। कार से कुछ हथियार बंद बदमाश निकले और हर्षिता के कार में सवार लोगों को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भागने को कहा। डर की वजह से सभी दोस्त वहां से भाग गए। दोस्तों के जाते ही बदमाशों ने हर्षिता पर 6 राउंड फायरिंग की। हर्षिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी लगा दी है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gNahyS
Comments
Post a Comment