सलमान ने दुनियाभर के कुत्तों से मांगी माफी! - Khabar NonStop
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने इशारों ही इशारों में बिग बॉस 11 के एक कंटेस्टेंट को करारा जवाब दिया है। दरअसल पिछले दिनों जुबैर खान और सलमान खान का झगड़ा खुलकर सामने आया था। यहाँ तक कि ये मामला पुलिस शिकायत तक पहुंच गया। वहीं अब इस मामले में सलमान खान ने बिना उनका नाम लिए उन्हें जवाब दिया है।
सलमान खान ने अपने इस शो में कहा है, ‘पिछले हफ्ते मैंने कुत्ता शब्द का इस्तेमाल किया था। इसलिए मैं सभी कुत्तों से माफी मांगना चाहता हूं कि मैंने इस शब्द का इस्तेमाल किया। कुत्ते तो बहुत वफादार होते हैं। वे पूरी तरह अपने मालिक का साथ देते हैं।’
अंकित तिवारी समेत तीन सिंगर्स के खिलाफ FIR दर्ज
गौरतलब है कि सलमान ने पिछले हफ्ते जुबैर खान से कहा था ‘यदि तुझे कुत्ता न बना दिया तो मेरा नाम सलमान खान नहीं’। दरअसल सलमान खान जुबैर द्वारा वुमन कंटेस्टेंट के साथ किए दुर्व्यवहार से नाराज थे। इस विवाद के बाद जुबैर ने पुलिस में शिकायत कर एफआईआर दर्ज कराई थी कि सलमान ने उन्हें धमकाने की कोशिश की है, साथ ही बॉलीवुड में कहीं काम न मिलने देने की बात कही है। फिलहाल जुबैर बिग बॉस के घर से बाहर हो गए हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gJ1WMt
Comments
Post a Comment