पीलीभीत: जमीन के टुकड़े के लिए दादा की हत्या - Khabar NonStop
पीलीभीत में पोते ने ही सम्पत्ति के लालच में अपने साथियों के साथ मिलकर अपने दादा की बंके से सोते समय हत्या कर दी। घटना के 6 दिन बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पोते को उसके 4 अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया है। घटना थाना बरखेडा के परेवा अनूप गांव की है।
जमीन के टुकड़े के लिए की हत्या
पीलीभीत में रिश्तों केा शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है, यहाँ एक बुजूर्ग को एक जमीन के टुकड़े के खातिर उसके ही पोते ने बंको से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। 60 वर्षीय कोमिल प्रसाद का शव 7 अक्टूबर को परेवा अनूप गांव में एक कॉलेज में मिला था हत्यारे ने बड़ी ही बेरहमी से किसी धारदार हथियार से कोमिल प्रसाद को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने घटना के 6 दिन बाद इस मामले में खुलासा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक कोमिल प्रसाद के पुत्र की मौत हो जाने के बाद कोमिल प्रसाद अपने पोते हरिशंकर के पास रह रहा था, मृतक कोमिल प्रसाद के पास 20 बीघा जमीन व 2 मकान थे। हरिशंकर अपने दादा से सम्पत्ति को उसके नाम करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर दादा के साथ मारपीट भी करता था तंग आकर कोमिल प्रसाद गांव के सूरज के कॉलेज में रह कर चौकीदारी करने लगा। सूरज कोमिल की काफी सेवा कर रहा था जिससे खुश होकर कोमिल प्रसाद ने 12 बीघा जमीन सूरज को स्कूल खोलने के लिए दान में दे दी जिससे हरिशंकर बौखला गया और अपने दादा को मारने की साजिश रच डाली। हरिशंकर ने बड़ी ही चालाकी से सीमा नाम की महिला को अपने दादा की सेवा करने के लिए कॉलेज में भेज दिया और घटना वाली रात हरिशंकर अपने तीन अन्य साथियो के साथ मिलकर कॉलेज पहुंचा और बंके से सोते हुए दादा पर कई वार किये जिससे उनकी वही मौत हो गयी। घटना के बाद आरेापी फरार हो गये।
पुलिस का कहना है कि हरिशंकर ने जिन साथियों के साथ मिलकर हत्या की है उन्हें चार लाख रूपये देने की बात कही थी और बतौर एडवांस एक लाख रूपये दे भी दिये थे। साथ ही हरिशंकर ने महिला सीमा को भी रूपये देने की बात कही थी। फिलहाल, पुलिस ने हरिशंकर सहित श्रीकृष्ण, छोटे लाल, नेकपाल व सीमा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अधिवक्ता को हत्या के आरोप में आजीवन कारावास
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yduac5
Comments
Post a Comment