समृद्ध किसान सम्मेलन का हिस्सा बने प्रवीण तोगड़िया - Khabar NonStop
बिजनौर-विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन में विहिप के फायरब्रांड कार्यकारी अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया पहुंचे थे और उनका लक्ष्य रासायनिक कीटनाशक के बिना सम्पूर्ण खेतों में कीट नियंत्रण करने का है। इसके लिए वो कई गांवो में जा कर किसानों को जागरूक करेंगे।
संभलः किसान कल्याण सम्मेलन का हुआ आयोजन
दरअसल, श्री तोगड़िया बिजनौर में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित समृद्ध किसान सम्मेलन में भाग लेने आये थे। विहिप के फायरब्रांड कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया बिजनौर में बदले बदले नज़र आये और उनका पूरा फोकस किसानों पर रहा। देश के 70 करोड़ किसानों को कर्जमुक्त बनाने की दिशा में देश के छह राज्यों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्होंने 2006 में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट जिसमें लागत का किसान को डेढ़ गुना दिए जाने का समर्थन कर देशभर में लागू करने की मांग की है। इसके अलावा किसान के लिए पेंशन व ओलावृष्टि में आर्थिक सहायता कोष बनाये जाने की भी तोगड़िया जी ने वकालत की। इस दौरान बिजनौर में श्री तोगड़िया जी किसी अन्य विषय मर बोलने से कतराते नज़र आये।
किसान कल्याण सम्मेलन का हिस्सा बने धर्मपाल सिंह
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z0pfrW
Comments
Post a Comment