शुभसंकेतः अखिलेश ने छुए मुलायम के पैर, जानें मुलायम ने फिर क्या कहा - Khabar NonStop
लखनऊ। आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि है। इस अवसर पर अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव का मिलन हुआ। अखिलेश ने पहुंचते ही सबसे पहले मुलायम सिंह का पैर छुकर आशीर्वाद लिया। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मेरा आशीर्वाद हमेशा अखिलेश के साथ है। परिवार को लेकर उन्होंने कहा कि परिवार के भीतर सबकुछ ठीक है। सारा परिवार एक है और हमेशा एक ही रहेगा। हालांकि इस कार्यक्रम से शिवपाल यादव नदारद रहे।
अखिलेश चुने गए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आजम खान ने दिया ये सुझाव
Lucknow: Former Uttar Pradesh CM Akhilesh Yadav and Mulayam Singh Yadav paid tributes on Ram Manohar Lohia's death anniversary. http://pic.twitter.com/V2bZbLrVhT
— ANI UP (@ANINewsUP) October 12, 2017
गुजरात चुनाव की वजह से GST पर बैकफुट पर आई सरकार
मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने मोदी सरकार को निशाने पर लिया। अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी का फायदा तो कुछ नहीं हुआ लेकिन नुकसान बहुतत ज्यादा हुआ। GST को लेकर भी अखिलेश ने सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव में हार की वजह से सरकार अब GST पर बैकफुट पर आ गई है।
मुलायम के बाद शिवपाल ने भी दिया अखिलेश यादव को आशीर्वाद
जय शाह के मामले पर भी हो चर्चा
अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि कोई हमें भी बता दे कि 50 हजार कैसे 80 करोड़ रुपए हो जाता है। हमारे परिवार के बारे में बहुत बातें होती हैं। कोई इस बारे में भी चर्चा तो करे। अखिलेश यादव ने कहा कि हमने लोहिया जी के नाम पर बस सेवा की शुरुआत की थी। योगी आदित्यनाथ ने सत्ता में आते ही बस की कलर बदल दी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zhsvA2
Comments
Post a Comment