उत्तराखंडः इन पदों पर स्थानीय युवकों की होगी भर्ती - Khabar NonStop
देहरादून। सरकारी डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के खाली 585 पदों पर स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। हालांकि यह रोजगार अस्थायी रूप से 28 फरवरी,2018 तक ही मिल सकेगा। इसका चयन कॉलेज स्तर पर प्राचार्य की ओर से किया जाएगा।
गढ़वाल विश्वविद्यालय के परीक्षा फार्म 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन भरे जाएंगे
अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षाधिकारी डॉ रणबीर सिंह ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। आदेश के मुताबिक सरकारी डिग्री कॉलेजों में चालू शैक्षिक सत्र 2017-18 में शिक्षकों के पद रिक्त होने से पठन-पाठन कार्य में व्यवधान के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। दरअसल उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त 877 पदों के लिए अधियाचन राज्य लोक सेवा आयोग को भेजा जा चुका है। आयोग की ओर से उक्त पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। उक्त पदों के लिए लिखित परीक्षा 29 अक्टूबर को होनी है।
नेशनल गेम्स के आयोजक के दौर में उत्तराखंड की आस बरकरार
लिखित परीक्षा से नियमित शिक्षकों का चयन होने के बाद उनकी तैनाती में वक्त लगना तकरीबन तय है। इसे देखते हुए सरकार ने शिक्षकों के रिक्त 585 पदों पर अस्थायी व कामचलाऊ व्यवस्था के तहत चयन का निर्णय लिया है। यह भर्ती राज्य लोक सेवा आयोग से नियमित चयन होने तक प्रति वादन के आधार पर होगी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2y2yWdf
Comments
Post a Comment