इंटरव्यू दीजिए, नेता बनिए… - Khabar NonStop
मेरठ-जॉब के लिए तो अक्सर आपने इंटव्यू देखे होंगे, लेकिन नेता बनने के लिए भी इंटव्यू चल रहें हैं। इसके लिए बाकायदा बायोडाटा लिया जा रहा है। तमाम सवाल जवाब हो रहें हैं। इस प्रक्रिया से गुजरने के बाद नेता बनने का सर्टिफिकेट दे दिया जाएगा। अब आपको सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं कि ये इंटरव्यू किस पद और किस बात के लिए चल रहें हैं।
दरअसल भारतीय जनता पार्टी में पार्षद पद के दावेदारों को इस प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि भाजपा को उम्मीद से ज्यादा दावेदार मिल रहें हैं, ऐसे में इंटरव्यू की प्रक्रिया रखी गयी है। इसी कड़ी में शहर में कई जगह पार्षद पद के दावेदारों के इंटरव्यू लिए गए। इनमें साकेत के आर्य समाज मंदिर में पटेल नगर मंडल की बात करें तो यहां पर करीब 11 वार्डो के लिए 128 लोगों ने दावा ठोका है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि 128 लोगों में से 11 लोगों को चयन किया जाना है। यहाँ तक कि सभी दावेदार अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहें हैं।
इसके लिए भाजपा महानगर अध्यक्ष करूणेश नंद गर्ग, महानगर उपाध्यक्ष हेमा पंत और पटेल नगर मण्डल अध्यक्ष अमित शर्मा ने पार्षद पद के दावेदारों के इंरव्यू लिए। अब ऐसे में इनमें कई दावेदार तो ऐसे आए जिन्हें अपने इलाके की पूरी जानकारी थी। कहा कि वो जमीन से जुड़े हुए । हैं जबकि कई दावेदार ऐसे भी पहुंचे, जिनके इलाके के गणित के बारे में कुछ भी पता नहीं था। बहरहाल कुछ भी अब नेतागीरी करने के लिए इंटरव्यू देना ही होगा भले ही कुछ सरकारी नौकरी में इसको हटा दिया गया हो।
बीजेपी नेता के बयान पर क्यों भड़के फरहान
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yN4NMo
Comments
Post a Comment