sss

; //]]>

मेडिकल के चिकिसक भी हुए डेंगू के शिकार - Khabar NonStop

Dengue

अलीगढ़ में बदलते मौसम के साथ डेंगू ने दस्तक दे दी है। मलेरिया व डेंगू के बढ़ते प्रकोप ने स्वास्थ्य विभाग में खलबली मचा दी है। जेएन मेडिकल कॉलेज में डेंगू के हर रोज करीब 40 मरीज पॉजिटिव पहुंच रहे हैं, इतना ही नहीं जेएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक भी डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।

डेंगू के मरीजों का आंकडा पहुंचा 550 के पार

अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में छह और मरीजों की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। सभी का वहां इलाज चल रहा है। पिछले एक सप्ताह में मेडिकल कॉलेज में डेंगू के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। तमाम मरीज वायरल व मलेरिया से भी पीड़ित हैं। जेएन मेडिकल कॉलेज में डेंगू, मलेरिया व वायरल के मरीजों के चलते वार्ड फुल चल रहे हैं। डेंगू की चपेट में मेडिसिन डिपार्टमेंट के चेयरमैन व अमुटा के निवर्तमान अध्यक्ष प्रो। मुजाहिद बेग की पत्नी डॉ. निशात अख्तर व मेडिकल कॉलेज के ही मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रो। हारिश एम खान की पत्नी डॉ. फारिया जमीर को भी डेंगू ने अपनी चपेट में ले लिया है। दोनों की तबीयत में कुछ सुधार हुआ है। मेडिकल कॉलेज के सीएमओ इंचार्ज डॉ एस.ए.एच. जैदी ने बताया हर रोज करीब 40 मरीजों डेंगू की पुष्टि हो रही है। हालांकि, सभी ठीक होकर जा रहे हैं किसी की डेंगू या अन्य बुखार से कैजुअल्टी नहीं हुई है । बढ़ते मरीजों को देखते हुए मेडिकल में वार्डों की संख्या बढ़ा दी गई है। वहीं मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों ने भी अपने बारे में बताया।

डेंगू के मरीजों का बढ़ा आंकड़ा, ब्लड बैंक में बढ़ी प्लेटलेट्स की डिमांड



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z3c9NT

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop