sss

; //]]>

नयाबांस से गन्ना क्रय केन्द्र हटने पर भाकियू ने की पंचायत - Khabar NonStop

Bulandshahr

बुलंदशहर –भाकियू ने नयाबांस गांव में लगने वाले अगौता शुगर मिल के क्रय केन्द्र को खत्म किये जाने के विरोध में पंचायत की और गन्ना क्रय केन्द्र पूर्व की भांति स्थापित न होने पर 25 अक्टूबर को महापंचायत करने का ऐलान किया है।

ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत सचिव को पीटा

25 को महापंचायत का ऐलान

भाकियू ने एक दर्जन गांवों के ग्रामीणो की पंचायत ग्राम जिंदल फैक्ट्री के निकट आयोजित की। इस पंचायत में तहसील अध्यक्ष रोहताश सिंह तेवतिया ने कहा कि नयाबांस गांव में अगौता शुगर मिल का गन्ना क्रय केन्द्र लगाता था, जिसे इस वर्ष नयाबांस गांव के आस पास लगने वाले 12 गांवों को अगौता शुगर मिल क्षेत्र से खत्म कर ब्रजनाथपुर शुगर मिल में शामिल कर दिये गया। अगौता शुगर मिल पर लगने वाले गन्ना क्रय केन्द्र हटा लिया गया, जिससे इलाके के 12 गावों के किसानों को गन्ना डालने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब नयाबांस के आस पास के 12 गांवों के सैंकड़ों गन्ना किसानों को 8 किमी दूर चंदन की मढैया में स्थित ब्रजनाथपुर शुगर मिल के क्रय केन्द्र पर गन्ना डालने जाना पड़ेगा जिससे किसान परेशान है। पंचायत में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि नयाबांस में पूर्व की भांति गन्ना क्रय केन्द्र स्थापित किया जाये, मांग पूरी न होने पर भाकियू ने 25 अक्टूबर को जिंदल फैक्ट्री के पीछे महापंचायत करने का ऐलान किया है। पंचायत में सुरेशपाल तेवतिया, सतपाल सिंह, सलीम अहमद, राजेन्द्र सिंह, बंगराज सिंह, देवेन्द्र सिंह, होतेराम, अमोलक सिंह, नवाब सिंह, रिंकू, अमित विघूडी, संदीप डागर, इन्द्रराज सिंह, दिगराज सिंह आदि किसान व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zvDzZz

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop