sss

; //]]>

कहासुनी में चली गोली, दो बच्चे हुए घायल - Khabar NonStop

2 children injured in firing aligarhअलीगढ़। अलीगढ़ के थाना गोंडा इलाके के गांव अतुर्रा में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब नायब तहसीलदार और एक इंजीनियर एक नाली के विवाद को लेकर जमीन पर नापतोल कर रहे थे। उसी वक्त फायरिंग हो गई जिस में करीब 14 से 16 वर्ष की उम्र के दो बच्चों को गोली लग गई। जानकारी के मुताबिक श्यामवीर सिंह और उसके पास में ही रहने वाले प्रताप, हरपाल, नेपाल और विजयपाल के बीच नाली निकालने को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवाद को सुलझाने के के लिए गांव में नायब तहसीलदार और एक इंजीनियर तहसील से गए हुए थे। इसी बीच श्यामवीर सिंह के अपोजिशन पार्टी प्रकाश, हरपाल, नेपाल और विजयपाल मौके पर पहुंच गए और वहां कहासुनी शुरू हो गई।

अलीगढ़ में फिर से गरमाया लव जिहाद का मामला

दोनों बच्चों की हालत गंभीर

विवाद इतना बढ़ गया कि श्यामवीर सिंह पर इन चारों ने फायरिंग कर दी। गोली जाकर श्यामवीर सिंह के दोनों बेटों को लगी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और आनन-फानन में मौके पर पुलिस पहुंच गई और घायल सौरभ और अभिषेक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों बच्चों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चारों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं।

31 लाख की अवैध शराब बरामद



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kPL4ID

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop