इस भारतीय क्रिकेटर के घर पर हुआ हमला व फायरिंग - Khabar NonStop
टीम इंडिया के क्रिकेटर करण शर्मा के घर बुधवार देर रात तोड़फोड़ और फायरिंग करने का मामला सामने आया है। करण मेरठ में रहते हैं और उनके घर के सारे गमलों और मकान के बाहरी हिस्से में रखे सामान तोड़ दिए गए हैं।
इनसे प्रेरित होकर मिताली राज खेलेंगी 2021 का वर्ल्ड कप
इसके अलावा दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गई। आरोप है कि हमला पड़ोस में रहने वाले ठेकेदार राहुल गुप्ता और उसके कुछ साथियों ने कराया है। खिलाड़ी के पिता ने कंकरखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है और दोनों पक्षों की ओर से समझौते की बात चल रही है।
भारतीय फैन्स ने ऑस्ट्रेलियाई टीम से मांगी माफ़ी
आपको बता दें कि, क्रिकेटर करण शर्मा कंकरखेड़ा थाना इलाके की यूरोपियन स्टेट कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उनके घर के पास में राहुल गुप्ता का मकान है, जो पेशे से ठेकेदार है। दोनों के घर की एक ही दीवार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण के परिवार ने इस दीवार पर गमले रखे हुए हैं, जिस कारण दोनों पक्षों में लड़ाई हो गई। जिस वक्त यह घटना हुई करण घर पर नहीं थे। उनके पिता ने बताया कि वह फिलहाल विशाखापत्तनम में है और मैच खेलने में व्यस्त थे। उन्होंने बताया कि राहुल बुधवार देर रात अपने साथियों के साथ घर में घुसा और सारे गमले तोड़ डाले और फायरिंग भी की।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ggtSdM
Comments
Post a Comment