एक ‘फिरंगी’ को लात मार रहे हैं कपिल शर्मा, देखें वीडियो - Khabar NonStop
मुंबई। दुनियाभर के लोगों को कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और द कपिल शर्मा शो के जरिए हंसाने वाले फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर दर्शकों के सामने अपने एक और फिल्म लेकर हाजिर हो गए हैं। बता दें कि कपिल शर्मा ने डायरेक्टर अब्बास-मस्तान की फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ के जरिए अपनी बॉलीवुड पारी की शुरुआत की थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की थी। अब वह अपनी दूसरी फिल्म को लेकर तैयार हैं।
सलमान खान के साथ रेस 3 में नजर आयेंगे बॉबी देओल
आपको बता दें कि दो साल के बाद अब कपिल शर्मा की दूसरी फिल्म ‘फिरंगी’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। आज यानी 12 अक्टूबर को इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। बता दें यह भी उनके होम प्रोडक्शन(K9 Films) की फिल्म है। कुछ सेकेंड्स के इस मोशन पोस्टर में कपिल शर्मा की एक छोटी सी झलक नजर आ रही है। इस मोशन पोस्टर की शुरुआत में कपिल गुलाम भारत की पुलिस यूनिफॉर्म पहने हुए एक फिरंगी आदमी को लात मारते हुए नजर आ रहे हैं। हालाँकि इस फिल्म की किसी एक्ट्रेस की इसमें झलक देखने को नहीं मिली है।
आपको बता दें कि इस फिल्म में कपिल शर्मा के साथ एक्ट्रेस इशिता दत्ता के साथ-साथ मोनिका गिल भी नजर आने वाली हैं। गौरतलब है कि गुलाम भारत के बैकग्राउंड में बनी फिल्म एक छोटे शहर के लड़के की कहानी है जिसे कि एक एनआरआई लड़की(मोनिका गिल) से प्यार हो जाता है। इस फिल्म को राजीव ढिंगरा ने लिखा और डायरेक्ट किया है, जो 24 नवम्बर को रिलीज होगी।
यहाँ देखें फिल्म फिरंगी का मोशन पोस्टर
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2wPBBCr
Comments
Post a Comment