अभिषेक बच्चन ने इस वजह से छोड़ी है फिल्म ‘पलटन’ - Khabar NonStop
मुंबई। हाल ही में जूनियर बच्चन यानी अभिषेक बच्चन को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। दरअसल उन्होंने जेपी दत्ता की वॉर मूवी ‘पलटन’ बीच में छोड़ दी थी। इस बाबत अभिषेक बच्चन की काफी आलोचना हुई थी। अब इस बात का खुलासा हो गया है कि अखिरकार अभिषेक ने इस फिल्म को ना क्यों की।
जिस डायरेक्टर ने दी डेब्यू फिल्म, उसी को अभिषेक ने दिया धोखा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक बच्चन इस फिल्म को करना चाहते थे। लेकिन जब उन्हें अंदाजा हुआ कि इस फिल्म में सोनू सूद का स्क्रीन स्पेस उनसे ज्यादा है, तो उन्हें चिंता सताने लगी। उन्होंने इस बारे में फिल्म के डायरेक्टर जेपी दत्ता से बात की, जो उनकी डेब्यू फिल्म के भी डायरेक्टर थे। इसके वाबजूद भी जेपी अभिषेक को मनाने में कामयाब नहीं हुए। इसके बाद अभिषेक बच्चन ने फिल्म छोड़ने का फैसला किया और उनकी जगह फिल्म पलटन में एक्टर हर्षवर्धन राणे को लिया गया है।
गौरतलब है कि जेपी दत्ता के डायरेक्शन में बन रही फिल्म पलटन एक वॉर फिल्म है। जो 60 के दशक में हुए इंडो-चाइना युद्ध पर बन रही है। इसमें सोनू सूद, पुलकित सम्राट, अर्जुन रामपाल, सुनील शेट्टी, जिम्मी शेरगिल, गुरमीत चौधरी, लव सिन्हा और जैकी श्रॉफ नजर आएंगे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zQxwQu
Comments
Post a Comment