स्कूल में शिक्षक ने हिंदू धर्म से जुड़े चिन्ह पहनने से किया मना, हंगामा - Khabar NonStop
अलीगढ़ के G.D. पब्लिक स्कूल में छात्रों को हाथ की कलाई में कलावा, कड़ा, राखी पहनकर आना अपराध है। यहाँ के अध्यापक इन सभी चीजों के खिलाफ छात्रों को भड़काते हैं। छात्रों के साथ इस व्यवहार को लकरे अभिभावकों ने स्कूल परिसर में अध्यापक के खिलाफ शिकायत की। वहीं, हिन्दू वादी नेता भी पहुंच गये और स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधक ने शिक्षक को शिक्षण कार्य से निलम्बित कर दिया है और जांच बैठा दी है। जबकि हिन्दूवादी संगठनों ने स्कूल के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है।
क्या है मामला ?
दरअसल, थाना देहलीगेट इलाके के खैर रोड स्थित जी.डी. पब्लिक स्कूल में एक मोहम्मद मज़हर अंसारी नाम के शिक्षक है, जिन पर स्कूल में कक्षा 11 और 12 वीं के छात्रों को डिसिप्लिन मेंटेन रखने का चार्ज है। स्कूल के छात्र और उनके अभिभावकों का मोहम्मद मज़हर अंसारी पर आरोप है कि वह बच्चों को हिन्दू धर्म से जुड़े चिन्ह कलावा, कड़ा, राखी को बांधकर आने से मना करते हैं, हद तो उस वक्त हो गई जब अध्यापक द्वारा जबरन छात्रों के हाथ में से कलावा और कड़े उतरवा दिए गए। इससे पहले रक्षाबंधन के बाद कलाई राखियों को अभद्र टिप्पणी करके उतरवा दिया था। लेकिन इस बार छात्रों ने अपने अभिभावकों से शिकायत कर दी और सभी के अभिभावक स्कूल में शिकायत करने पहुँच गए, इसकी जानकारी जब हिन्दूवादी नेताओं को हुई तो वह भी धीरे-धीरे स्कूल में एकत्रित हो गए और अध्यापक के खिलाफ कार्यवाही पर अड़ गए और स्कूल प्रिंसिपल रूम में जमकर हंगामा किया।
स्कूल की दबंगई, फीस दें या स्कूल छोड़ दें..
हिंदूवादी नेताओं ने दी चेतावनी
वहीं हिंदूवादी नेता ने भी चेतवानी दी कि अभी प्रधानाध्यापिका द्वारा शिक्षक को बर्खास्त करने का आश्वासन दिया गया है, लेकिन हिन्दूवादी संगठनों ने कहा कि शिक्षक की पुलिस गिरफ्तारी नहीं हुई, तो सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे। इसकी शिकायत थाना देहली गेट में दे दी गई है।
हंगामे के सम्बन्ध में जब स्कूल के संचालक से बात की गई तो उन्होंने शिक्षक का बचाव करते हुए कहा कि कलावे की ऐसी कोई भी बात नहीं है। हां, कड़ा उतरवाया गया है । कहीं कोई छात्र आपस में झगडे में एक दूसरे के मार न दे। इसलिए कड़ा उतरवाया गया था लेकिन अभिभावकों द्वारा शिकायत मिलने के बाद अध्यापक को स्कूल से निलंबित कर दिया गया है। और पूरे प्रकरण की जाँच भी कराई जा रही है।
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाला हर 10 वां छात्र है बीमार, रिपोर्ट
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gFK2Kk
Comments
Post a Comment