शाहरूख ने बनाया फाइटर जेट विमान का वर्किंग मॉडल - Khabar NonStop
संभल-पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। इन पंक्तियों को तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर टांडा के निवासी चौधरी नियाज मोहम्मद डिग्री कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र शाहरूख पुत्र मुस्तकीम ने चरितार्थ कर कर दिखाया है।
कैसे मिली विमान बनाने की प्रेरणा
दरअसल, शाहरूख ने फाइटर जेट विमान का वर्किंग मॉडल बनाया है। विमान का वजन 400 ग्राम है। लगभग 23,000 रुपये की लागत लगी। मॉडल को बनाने में आठ माह का समय लगा है। विमान बनाने कि प्रेरणा उन्हें उस समय मिली जब फरवरी वर्ष 2017 को लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फाइटर जेट विमान को उड़ाया गया था। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भारत के युवा छात्र और भारत का हर नागरिक न्यू इंडिया बनाने में सहयोग करेंगे। न्यू इंडिया बनने से कोई नहीं रोक सकता। उसी दिन से मैंने भी मन में ठान लिया था कि देश और प्रदेश के लिए कुछ करूंगा। मैं इस फाइटर जेट विमान को बनाने में जुट गया और पूरे आठ महीने के बाद इस विमान को बनाने में कामयाब हुआ हूं। पहली बार 16 अक्टूबर को विमान का परीक्षण किया वह उड़ान भरने में सफल रहा।
नरौली के सरदार सिंह इंटर कॉलेज के शिक्षक ने सिखाया
बता दें कि, यह विमान रिमोट कन्ट्रोल के द्बारा कमांड देकर उड़ाया गया है। उड़ान देखने के लिए आसपास के लोगों का तांता लगा रहा। छात्र ने बताया कि विमान बनाने के लिए सरदार सिंह इंटर कालेज शिक्षक अजय दीक्षित ने सहयोग और मार्ग निर्देश दिया। एसडीएम राशिद अली खान ने कहा कि छात्र प्रतिभावान है। उसके प्रयोग पर अगर विज्ञान की संस्थाए परीक्षण करें तो आगे प्रयोग को प्रोत्साहन मिलेगा। छात्र के मुताबिक आधा से दो किलोमीटर तक उनका विमान उड़ सकता है।
हर शनिवार को कॉलेजों को होगी सफाई
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xtT8kb
Comments
Post a Comment