महिलाएं यूरिन इन्फेक्शन से बचें ऐसे… - Khabar NonStop
नई दिल्ली। एक रिसर्च के मुताबिक ज्यादातर महिलाएं यूरिन इन्फेक्शन से पीड़ित रहती है। लेकिन क्या आपको पता है कि अधिक पानी पीकर आप इन रोगों से मुक्ति पा सकते हैं। वैसे तो अधिक पानी पीना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता ही है। लेकिन यह बहुत कम लोगों को पता होगा कि पानी का अधिक सेवन हमारे शरीर से बैक्टीरिया भी निकल जाते हैं।
क्या आप भी करते हैं शहद का इस्तेमाल? तो हो जाइये सावधान
यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन-
यूरिन इन्फेक्शन संबंधी बीमारी जिसे यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) भी कहते हैं, औरतों में बेहद कॉमन है। इस तरह के इंफेक्शन से यूरिन सिस्टम, ब्लैडर और कभी-कभी तो किडनी तक प्रभावित हो जाती हैं। लेकिन ज्यादा पानी पीने से इस तरह के इंफेक्शन को फैलने से रोका जा सकते हैं।
बरतें सावधानी, कहीं एलर्जी आपको बीमार न बना दें
यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के लक्षण-
यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के सबसे आम लक्षणों में पैल्विक पेन, यूरिन में जलन और यूरिन में ब्लड आना है।
क्या कर सकते हैं उपाय-
इस बैक्टीरिया का इलाज एंटीबायोटिक दवाओं के साथ किया जा सकता है, लेकिन एक नई रिसर्च में पाया गया है कि रोजाना अधिक पानी पीना से यूरिन इंफेक्शन संबंधी बीमारी को रोका जा सकता है।
नींद न आने से हैं परेशान, तो कद्दू के बीज से पाए समाधान
क्या कहती है रिसर्च-
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डायबिटीज़, डाइजेस्टिव एंड किडनी डिजीज के मुताबिक, 40 से 60 प्रतिशत महिलाओं ने अपने जीवन काल में कम से कम एक बार इस बीमारी को झेला है।
एक रिसर्च के मुताबिक अधिक से अधिक पानी पीने से UTI से निजात मिल सकती है। अधिक पानी पीने से बैक्टीरिया फैलने के चांस कम हो जाते हैं। इस बीमारी पर गहन शोध किया गया। शोधकर्ताओं की टीम ने सर्वे में पाया कि इस तरह के इंफेक्शन को रोकने के लिए पीने का पानी आसान और सुरक्षित तरीका है।
नाम जिसका जीरा है, काम उसका हीरा है
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2y6PKiK
Comments
Post a Comment