sss

; //]]>

आदित्य पंचोली को लगातार आ रहा है उसका फोन! - Khabar NonStop

aditya pancholi
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली को मुन्ना पुजारी नाम के एक व्यक्ति से धमकी भरे वसूली के कॉल और मैसेज आ रहे हैं। कॉल करने वाला शख्स उनसे 25 लाख रुपये की मांग कर रहा है। आदित्य पंचोली को यह कॉल मुंबई के ठाणे और उत्तर प्रदेश के तीन अलग-अलग नंबरों से आए हैं। इस बाबत उन्होंने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में लिखित आवेदन दिया है। हालाँकि अभी तक इस मामले में उन्होंने किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन वर्सोवा पुलिस इसकी जांच कर रही है।

ऐश्वर्या राय एक बार फिर बिखेरेंगी जलवा

आपको बता दें इसी साल मार्च में एक शख्स ने बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर महेश भट्ट को फोन करके उनकी बेटी आलिया भट्ट और पत्नी सोनी राजदान को जान से मारने की धमकी दी थी। हालाँकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। जिसका नाम संदीप साहू था जिसने महेश भट्ट को फोन करके 50 लाख रुपये की मांग की थी।

आदित्य पंचोली ने कंगना को बताया पागल लड़की, दे डाली धमकी

बताया जा रहा है कि यूपी के लखनऊ का रहने वाला संदीप साहू टीवी सीरियल में काम की तलाश में मुंबई आता-जाता रहता था। लेकिन जब उसे इस इंडस्ट्री में कहीं काम नहीं मिला, तो उसे महेश भटट् को धमकी देने का आइडिया आया। उसने इंटरनेट से महेश भट्ट का फोन नंबर सर्च किया और उनकी पत्नी-बेटी की जान मारने की धमकी देकर 50 लाख रुपये मांगे।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yF3tLb

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop