अलीगढ़ में फिर से गरमाया लव जिहाद का मामला - Khabar NonStop
अलीगढ़। लव जिहाद के मुद्दे को लेकर अब तक तमाम तरह के मामले सामने आए हैं लेकिन आज जो मामला रोशनी में आया है वो बिल्कुल ही अलग है। राजपूताना रायफल्स का एनसीसी कैप्टन को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। बुलंदशहरर निवासी एनसीसी कैप्टन समुदाय विशेष के कैडेटों को हिन्दू लड़कियों के घर ट्रेनिंग के लिए भेजता था। आज वह खुद तीन युवकों के साथ डोरी नगर में बीकॉम छात्रा के घर आया।
हिंदू महासभा के लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी
खबर मिलते ही हिन्दू महासभा के अशोक पांडे कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। दो युवक फरार हो गए जबकि एक की जमकर पिटाई कर दी गई। एनसीसी कैप्टन वर्दी में था इसीलिए उसे हाथ नहीं लगाया गया। पिटाई के बाद दोनों को गांधीपार्क पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस के चंगुल में फंसने के बाद संप्रदाय विशेष का कैप्टन आरोपों से इंकार करते हुए माफी मांग रहा है।
मोबाइल चोर गैंग के 12 सदस्य गिरफ्तार
पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी
छात्रा ने परिजनों को बताया कि कुछ समय पहले मथुरा में एनसीसी का कैंप लगा था। तभी से ये लोग बेटी को ट्रेनिंग देने के बहाने घर आने लगे थे। हिंदू महासभा के कार्यकर्ता अशोक पांडे ने बताया कि कैप्टन और उसके साथी छात्र हिन्दू लड़कियों को अपने जाल में फंसाते हैं। इस मामले में डोरी नगर के ही एक व्यक्ति ने तहरीर दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। छानबीन के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ga0pyf
Comments
Post a Comment