लो आगयी ‘तुम्हारी सुलु’, देखें फिल्म का ट्रेलर - Khabar NonStop
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की अपकमिंग फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में विद्या एक अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। कुछ ही मिनट का ये ट्रेलर एक माध्यमवर्गीय परिवार के बारे में बहुत कुछ बयाँ कर रहा है।
विद्या बालन की फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ की रिलीज डेट में बदलाव
लगभग ढ़ाई मिनट के इस ट्रेलर में विद्या बालन को बहुत कुछ करते हुए दिखाया गया है। जिसमें वह घर परिवार संभाल रही हैं तो वहीं दूसरे हिस्से में वह एक आरजे की भूमिका में हैं। साथ ही साथ एक दिन उन्हें उपहार में प्रेसर कुकर मिलता है लेकिन उन्हें टीवी चाहिए होती है। ऐसे में क्या सुलु के तमाम सपने पूरे हो पाएंगे? इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी क्योंकि अभी ट्रेलर में बहुत सस्पेंस है।
आपको बता दें कि इस फिल्म में विद्या बालन के अलावा, एक्ट्रेस नेहा धूपिया और आरजे मलिश्का भी नजर आने वाली हैं, जो मुंबई की रानी के नाम से जानी जाती हैं। साथ ही आपको बताना जरूरी है कि इस फिल्म की रिलीज डेट को सात दिन पहले रिलीज किया जा रहा है क्योंकि 24 नवम्बर को कपिल शर्मा की फिरंगी रिलीज हो रही है। फ़िलहाल आप इस फिल्म को 17 नवम्बर को सिनेमाघरों में देख पायेंगे जिसे सुरेश त्रिवेणी ने डायरेक्ट किया है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kQIkuC
Comments
Post a Comment