sss

; //]]>

रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक ऐसी घटना… - Khabar NonStop

Pilibhit

पीलीभीतयूपी के पीलीभीत जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक ऐसी घटना प्रकाश में आई जो हर किसी को झकझोर कर रख देगी। शराब के नशे का आदी हो चुके छोटे भाई ने जायदाद और बढ़ते जेब खर्चे की खातिर अपने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। बड़े भाई का कत्ल भी बड़ी बेरहमी के साथ उसने चाकुओं से गोदकर किया। उसके बाद हत्यारा छोटा भाई खुद ही थाने पहुँच गया। यह दिलदहला देने वाली घटना शहर के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती की है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है।

भाई दूज त्योहार पर ट्रेन में मौत का सफर

क्या है पूरा मामला

मामला थाना सुनगढ़ी क्षेत्र से है जहाँ आज उस समय हाहाकार मच गया, जब एक भाई ने दूसरे भाई का चाकू से गोदकर कर  कत्ल कर दिया। पिता सी पी शर्मा की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी और बच्चे शहर में एक आलीशान बारात घर को चला रहे थे। जिससे बढ़िया आमदनी भी होती थी। लेकिन छोटे भाई विष्णु शर्मा की आदत बिगड़ गई वह नशे और जुए का आदी हो गया। जिससे उसकी पत्नी, मां और बड़ा भाई-भाभी सभी परेशान थे। अक्सर वो शराब पीकर देर रात को घर आता और बारात घर बेचकर बंटवारे की मांग करता था। इसी के चलते बीती रात लगभग 1:30 बजे नशे में धुत्त विष्णु घर पहुंचा और अपनी मां और बड़े भाई से बहस करने लगा। उस समय किसी तरह मामले को शांत करा कर माँ ने दोनों भाइयों को अलग कर दिया।

बड़ी बहन ने दी 9 साल की बहन को ऐसी सजा, मौत

क्या कहना है परिजनों का

मृतक मनु शर्मा के साले अजय प्रकाश गौड़ ने बताया कि लगभग आधे घंटे बाद विष्णु ने बड़े भाई मनु शर्मा का दरवाजा खटखटाया। मनु ने जैसे ही दरवाजा खोला विष्णु ने उसके सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिससे लहूलुहान होकर मनु तड़पता हुआ जमीन पर गिर गया। इसके बाद मरणासन्न मनु को छोड़कर विष्णु थाने चला गया। इधर आनन-फानन में माँ और मनु की पत्नी ने मनु को अस्पताल पहुंचाया लेकिन जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मनु को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

क्या कहना है सीओ सिटी का

सीओ सिटी धर्म सिंह मार्शल ने बताया कि पुलिस ने थाने पहुंचे हत्यारे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। और मामले की जांच कर रही है।

आधार-राशन के चक्कर में भूख से तड़पकर मासूम की मौत



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zGbAHP

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop