sss

; //]]>

यहां मिल जाती है सस्ती चोरी की बाइक, हुआ भांडाफोड़ - Khabar NonStop

Bulandshahr

बुलंदशहर। अगर आप को सस्ती और अच्छी बाइक की तलाश हैं तो बुलंदशहर इस के लिए सबसे अच्छी जगह है…जी हां आप को बुलंदशहर में नई बाइक 5 हजार से 10 हजार रुपए मे मिल सकती हैं। बुलंदशहर पुलिस ने ऐसे ही एक गैंग का खुलासा किया हैं, जो आरटीओ कार्यालय फर्जी आरसी बनाकर चोरी की बाइकों को बुलंदशहर जनपद में बेचते हैं। पुलिस ने 3 अन्तर्जनपदीय वाहन चोरों को चोरी की 8 मोटर साईकिल, 1 स्कूटी और फर्जी कागजातों के साथ गिरफ्तार किया है।

योगीराज में खनन माफियाओं की बल्ले-बल्ले

जिले में वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए डिबाई थाने की पुलिस संदिग्ध वाहन की चैकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर कि सूचना पर पुलिस छोईया पुल पर चैकिंग कर रही थी कि नरौरा की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर आते तीन युवकों को रुकने का इशारा किया तो चोरो ने पुलिस पर फायर कर दिया। जिसके बाद तीनों चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चोरी की निशादेही पर चोरी की 8 बाइको, 1 स्कूटी को धर्मपुर रोड सकूर खां की पुरानी कोठी से बरामद कर लिया।

शौचालय घोटाला में जांच अधिकारी ने फर्जी बयान दर्ज कर तैयार की रिपोर्ट

पुलिस ने तीनों के पास से वाहनो के फर्जी आरसी व इनश्योरेंस और अवैध अस्लहा भी बरामद किया हैं। पुलिस की माने तो चोरों ने अलीगढ़ के विभिन्न थाना क्षेत्रो से चोरी करना कबुला हैं। साथ ही पुलिस ने बताया कि वाहनो के फर्जी आरसी ओर इनश्योरेंस आरटीओ कार्यालय अलीगढ मे ‘थॉमसन’ नाम का एक दलाल बनाकर इन्हें देता था। पुलिस ने यह भी बताया कि थॉमसन एक बाइक के कागजो के 2 हजार रुपए लेता था।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gjaFYQ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop