sss

; //]]>

स्पेन से अलग हुआ कैटेलोनिया बना नया देश - Khabar NonStop

Catalonia

लंबी लड़ाई के बाद कैटेलोनिया स्पेन से अलग होकर आजाद देश बन गया है। कैटेलोनिया की संसद में मतदान के बाद स्वतंत्रता ऐलान किया गया। वहीं शुक्रवार को ही स्पेन की संसद कैटेलोनिया पर सीधे नियंत्रण बनाए रखने के लिए मतदान कराने की योजना में थी, लेकिन उससे पहले ही कैटेलोनिया की संसद ने मतदान कर इसकी घोषणा कर दी गई। हालांकि बाद में स्पेन की संसद में मसले को लेकर बैठक हुई और स्पेन को कैटेलोनिया पर सीधे नियंत्रण करने की शक्ति दी गई।

हम उत्तर कोरिया के साथ युद्ध नहीं चाहते: अमेरिका

75 लाख की आबादी वाले कैटेलोनिया की राजधानी बार्सलोना है। इससे पहले स्पेन की सरकार ने कैटेलोनिया के अलगाववादी नेता को आगाह किया था कि कानूनी व्यवस्था में लौटने के लिए उनके पास तीन दिन का समय है।  स्पेन की सरकार की ओर से तय शुरुआती समय सीमा को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कैटेलोनिया के राष्ट्रपति चार्ल्स पुइगदेमोंत ने स्पैनिश प्रधानमंत्री मारियानो राजोय के साथ बातचीत का आह्वान किया था।

जिनपिंग ने सेना को दिए निर्देश, कहा जंग जीतने पर करें फोकस

शुक्रवार सुबह मारियानो राजोय ने सीनेट से  कैटेलोनिया के अधिकारियों को बर्खास्त करने को कहा था। हालांकि कैटेलोनिया की संसद की ओर से आजादी की घोषणा करने के बाद राजोय ने स्पेन के लोगों से शांति बनाए रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि कैटेलोनिया में जल्द ही कानून व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाएगी। दरअसल, आर्थिक मंदी और सार्वजनिक खर्चों में कटौती के बाद से कैटेलोनिया की आजादी की मांग तेज हो गई थी।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zK2wAA

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop