sss

; //]]>

किठौर यूनियन बैंक में डकैती की कोशिश - Khabar NonStop

Meerut

मेरठ-किठौर स्थित यूनियन बैंक आॅफ इंडिया में देर रात बदमाशों ने स्ट्रांग रूम और एटीएम में सेंधमारी करते हुए डकैती का प्रयास किया। लेकिन इस दौरान पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर बदमाश फरार हो गए।

घर में घुसकर डकैती की कोशिश, पकड़े जाने के डर से भागे बदमाश

कस्बे में थाने से कुछ दूरी पर यूनियन बैंक आॅफ इंडिया की शाखा है। देर रात लगभग एक बजे बदमाशों ने बैंक के स्ट्रांग रूम के पीछे की दीवार तोड़ते हुए सेंधमारी का प्रयास किया। स्ट्रांग रूम की दीवार आरसीसी की होने के कारण वह कटर से नहीं कटी। जिसके बाद बदमाशों ने बैंक के बराबर में स्थित एटीएम की मशीन को कटर से काटने का प्रयास किया। बदमाश करीब दो घंटे तक बैंक में सेंधमारी के प्रयास में जुटे रहे। एसओ किठौर राजेन्द्र त्यागी के अनुसार इसी दौरान रात करीब 3.42 पर किसी ने उनके मोबाइल पर काॅल करके बैंक में बदमाश के घुसे होने की जानकारी दी। जिसके बाद वह पुलिस को लेकर मौके की ओर दौड़ लिए। इसी दौरान थाने का सायरन सुनकर बदमाश मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को एक नकाबपोश बदमाश बैंक में सेंधमारी का प्रयास करता दिखाई दिया। हालांकि, इस दौरान बैंक का सायरन नहीं बजा। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही बैंक के बाहर सैकड़ो लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी के बाद सीओ किठौर और फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची। बैंक का सायरन खराब होने के चलते पुलिस अधिकारियों ने बैंक के अधिकारियों की भी जमकर क्लास ली। बहरहाल, पुलिस की सजगता के चलते बैंक में सेंधमारी का प्रयास विफल हो गया।

डाॅक्टर के घर डकैती डालने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार और कैश बरामद



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gE1Bui

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop