sss

; //]]>

क्या आप भी करते हैं बिना जुराब के जूते पहनने की गलती ? - Khabar NonStop

Shoes without socks

आजकल बिना जुराब के जूते पहनना फैशन ट्रैंड में है। ऐसा ही कुछ हॉलीवुड मूवी में भी दिखाया जाता है, जो कि वास्तव में युवा पीढ़ी अपने जीवन में अपनाती हा। ट्रेंड को अपने देश के लड़के लड़कियां भी फॉलो कर रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बिना जुराब पहने जूते पहनने से आपको कूल लुक के साथ साथ सौगात में समस्याएं भी मिलती हैं। जी हाँ, वैज्ञानिकों ने हाल ही में ये बात कही है कि बिना जुराब के जूते पहनने से फंगस इन्फेक्शन(एथलीट फुट) डेवलप हो सकता है।

Shoes without socks

क्या आप भी करते हैं शहद का इस्तेमाल? तो हो जाइये सावधान

वैज्ञानिकों की माने तो कई युवाओं ने फिल्म स्टार को फॉलों करते हुए जुराब पहनना बंद कर दिया है। ऐसे में उन्हें इस बात का अंदाजा तक नहीं है कि वह जाने अंजाने कितनी बड़ी गलती कर रहे हैं।

अब अस्थमा पर काबू पाना होगा आसान, जानें कैसे

दरअसल, दिन भर में व्यक्ति के पैरों से काफी अधिक पसीना आता है। ऐसे में जब हम जुराब पहनते हैं तो वह पसीना पूरी तरह जुराब सोख लेता है। वहीं दूसरी तरफ जुराब न पहनने से उस भाग की नमी बढ़ोतरी देखी जा सकती है। जानकारी के मुताबिक जितनी अधिक जूते में नमी एवं धूल मिट्टी बढ़ेगी उतना ही ज्यादा किटाणुओं के बढ़ने का जोखिम भी रहेगा। ऐसे स्थिति में फंगस इन्फेक्शन का जोखिम अधिक होता है, जिससे की एथलीट फुट नामक गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है।

Shoes without socks

चमड़े का जूता पहनने पर उसमें हवा नहीं जा पाती है इस कारण धूल, पसीना तथा गंदगी जूते में पैरों के इर्द गिर्द एकत्र हो जाते हैं, जिससे पैरों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में आपको पैर के घाव या फफोले की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अतः जूते के साथ जुराब न पहनने की अपनी आदत को बदलें और जब भी जूता पहने उसके साथ जुराब पहनना न भूलें। ताकि जुराब आपके पैरों के पसीने को सोख ले और बैक्टीरिया को न पनपने दे।

नियंत्रित करना है वजन, तो इन हिस्सों पर डाले दबाव



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2g1Fu0t

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop