अलीगढ़: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार - Khabar NonStop
अलीगढ़। अलीगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है,मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी है, और घायल अवस्था में जिला अस्पाल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक बदमाश मौके से फरार हो गया। घटना थाना गभाना के बलवंत नगरिया की है।
हिन्दू महासभा ने सर सैय्यद अहमद पर लगाया बड़ा आरोप
घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा बदमाशों को
बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाश चंड़ौस इलाके में लूट की घटना को अंजाम दिया, इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश फाइनेंस कम्पनी के कर्मी से लूट की घटना को अंजाम देने जा रहा है। पुलिस के अनुसार ग्रामीण इलाकों से रुपयों का कलेक्शन कर के फायनेंस कंपनी के लोग गभाना इलाके से निकलते है। और बदमाशों ने इनको टार्गेट किया था। इसकी जानकारी पुलिस को मिलने पर बदमाशों की घेराबंदी की, और बाइक सवार बदमाश की घेराबंदी कर दी। पुलिस के अनुसार घेराबंदी करने पर बदमाश ने पुलिस पर फायर किया, जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं दूसरा बदमाश फरार हो गया।
किशोरी को अगवा कर गैंगरेप करने की कोशिश
पुलिस कर रही पड़ताल
घायल बदमाश को जिला मलखान सिंह अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं दूसरा बदमाश कौन था इसके बारे में पुलिस पड़ताल कर रही है। घायल बदमाश का नाम हसन बताया जा रहा है, जो बुलन्दशहर का रहने वाला है। इसकी क्रिमिनल हिस्ट्री का रिकार्ड एकत्र किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे एसएसपी ने कहा कि इस तरह की मुठभेड़ से अपराध का ग्राफ कम होगा। अब तक अलीगढ़ पुलिस ने छह मुठभेड़ को अंजाम दिया है, जिसमें पांच अपराधी को पुलिस ने पकड़ा है, जब कि एक बदमाश की इनकाउंटर में मौत हो गई।
दाढ़ी बनवाने को लेकर हुई फायरिंग: तीन घायल
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2h6IgST
Comments
Post a Comment