दिल्ली: भाई दूज के दिन डीटीसी का महिलाओं को तोहफा - Khabar NonStop
दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने भाई दूज के दिन दिल्ली की महिलाओं को एक तोहफा दिया है। भाई दूज यानी 21 अक्टूबर के दिन दिल्ली की महिलाएं डीटीसी की बसों में मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी, इस दिन महिलाओं से कोई किराया नहीं लिया जायेगा।
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी देशवासियों को बधाई, यहाँ मनाएंगे दिवाली
इन बसों में सुबह 8 बजे से रत 10 बजे तक रहेगी सुविधा
डीटीसी से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को भाई दूज के दिन महिलाओं को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक एसी और गैर एसी लो फ्लोर बसों में बिना किराये के मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। गौरतलब हो कि दिल्ली राज्य परिवहन निगम (डीटीसी) हर साल भाई दूज के दिन महिला यात्रियों को मुफ्त बस सेवा प्रदान करता है। इस दिन यात्रियों के लिए बसों के पर्याप्त इंतजाम भी किये जाते हैं। डीटीसी के एक अधिकारी के मुताबिक , “भाई दूज पर यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखकर यात्रियों की मदद के लिए पर्याप्त संख्या में यातायात निरीक्षण कर्मचारी तैनात किये गए हैं।”
दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई जहरीली, लिया गया यह फैसला
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xQurTb
Comments
Post a Comment