sss

; //]]>

इस फिल्म में अपने पापा अनिल कपूर के साथ नजर आयेंगी सोनम - Khabar NonStop

sonam kapoor anil kapoorमुंबई। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और उनकी लाडली बेटी बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही बड़े पर्दे पर एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। बता दें कि दोनों ने ही अपने-अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और अब जल्द ही यह पिता-बेटी की जोड़ी एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएगी। दरअसल, डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के लिए सोनम और अनिल कपूर दोनों को साइन कर लिया गया है। हालांकि, अभी यह बात सामने नहीं आयी है कि फिल्म में दोनों किस तरह का किरदार निभाएंगे।

विराट-अनुष्का का दिवाली सरप्राइज, यहाँ दिखेंगे साथ

Anil Kapoor

आपको बता दें इस फिल्म का नाम अनिल कपूर के एक फेमस गाने के बोल पर रखा गया है। फिल्म के बारे में विनोद चोपड़ा ने बात करते हुए कहा कि, ‘’एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ हमारे लिए एक बड़ा प्रोजक्ट है और यह काफी अच्छी बात है कि अनिल इस फिल्म में हमारे साथ काम करने के लिए तैयार हो गए हैं। असल में सोनम और अनिल दोनों ही इस फिल्म की कास्ट का हिस्सा हैं’।

sonam kapoor

याद हो कि अनिल कपूर पहले भी फिल्म ‘1942 अ लव स्टोरी’ में विधु विनोद चोपड़ा के साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला और एक्टर जैकी श्रॉफ ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं अब अगर इस फिल्म की बात करें तो अभी तक फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है और फिल्म की शूटिंग भी जल्द ही शुरू की जाएगी।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2x1Rd6a

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop