विरोध के बाद घट सकता दिल्ली मेट्रो का किराया - Khabar NonStop
नई दिल्ली। मेट्रो किराए में बढ़ोत्तरी का चौतरफा विरोध हो रहा है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने केंद्र से कहा कि वह किराया ना बढ़ाए बदले में वह लाभांश कम लेने को तैयार है। इसके बावजूद मेट्रो का किराया बढ़ा दिया गया। पिछले एक साल में दूसरी बार मेट्रो का किराया बढ़ाया गया है। हालांकि बढ़ते विरोध के बीच मोदी सरकार मेट्रो किराए में कटौती पर विचार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक शहरी विकास मंत्रालय 5-12 किमी और 12-21 किमी के स्लैब के मेट्रो किराए में कटौती पर विचार कर रहा है।
जय शाह कंपनी पर यशवंत सिन्हा का बड़ा बयान
दो स्लैब के किराए में हो सकती है कटौती
किराया बढ़ने के बाद 5-12 किमी का किराया 20 से बढ़ाकर 30 कर दिया गया है जबकि 12-21 किमी स्लैब का किराया 30 से बढ़ाकर 40 कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक दोनों स्लैब में 5-5 रुपए की कटौती हो सकती है। इसके अलावा सीनियर सिटिजन और बच्चों के लिए नई स्कीम को भी लांच किया जा सकता है। बता दें एक साल पहले अधिकतम किराया 30 रुपए हुआ करता था जो अब दोगुना बढ़कर 60 रुपए हो चुका है।
हनीप्रीत ने कहा मेरे इशारे पर हुई थी पंचकूला हिंसा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yfKV6b
Comments
Post a Comment