अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सर सैयद दिवस का आयोजन - Khabar NonStop
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सर सैयद दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों ने सर सैयद के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं सर सैयद अहमद खान इंटरनेशनल अवार्ड डेविड लैलीवैल्ड को दिया गया,उनकी अनुपस्थिति में एवार्ड साफे किदवई ने लिया। वहीं सर सैय्यद राष्ट्रीय अवार्ड एसएमए सिद्दीकी को दिया गया।
इन जगहों पर जाकर दिवाली को बनाएं यादगार
अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता
इस मौके पर सर सैयद पर अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रणव मुखर्जी ने कहा कि सर सैयद दूरदर्शी थे,और मुस्लिम समाज को शिक्षित कर के आगे ले जाना चाहते थे। उन्होंने आईआईटी व एनआईटी से पास होने वालों छात्रों के बारे में कहा कि उवको अच्छा प्लेसमेंट मिलता है, अच्छी कंपनियों में जाते हैं, लेकिन समाज में भी कंट्रीब्यूशन करना चाहिए।
त्यौहारों की भीड़ में SSP मंजिल सैनी ने लिया जायजा
रिसर्च में भाग लेना चाहिए
उन्होंने कहा इकोनामिक्स, फिजिक्स, कैमिस्ट्री से ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट करने वाले को रिसर्च में आगे आना चाहिए। बेसिक रिसर्च में काम करने की जरुरत है,सीवी रमन जैसे वैज्ञानिकों ने रिसर्च के क्षेत्र में काम कर नोबल पुरस्कार तक पहुंचे। लेकिन अब आईआईटी व अन्य क्षेत्रों से निकलने वाले नोबल पुरस्कार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को कुछ अलग करने की जरुरत है, इनोवेशन पर काम करने की जरुरत बताई।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gfGz4J
Comments
Post a Comment