किदांबी श्रीकांत ने जीता डेनमार्क ओपन खिताब - Khabar NonStop
भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने रविवार को 7 लाख 50 हजार डॉलर इनामी डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नमेंट के पुरुष एकल का खिताब अपने नाम कर लिया। यह खिताब श्रीकांत ने कोरिया के ली ह्यून इल को हराकर अपने नाम किया है।
पहले वनडे मैच में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से मिली करारी हार
कैसे मिली जीत ?
दरअसल, जबरदस्त फॉर्म में चल रहे श्रीकांत ने एक तरफा मुकाबले में 21-10, 21-5 से ली ह्यून इल को हराकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के शुरुवात में ली ह्यून ने पॉइंट्स की शुरुआत की थी, लेकिन जल्दी ही श्रीकांत ने भी स्कोर को 4-4 से बराबर कर दिया। इसके बाद मैच में अपनी बढ़त को बढ़ाते हुए खेल का पहला गेम 21-10 से अपने नाम कर लिया। वहीं, दुसरे गेम में श्रीकांत ने अपना दबदबा कायम रखा और 21-5 से दुसरे गेम को अपने नाम कर लिया।
इस साल का तीसरा ख़िताब किया अपने नाम
बता दें कि, इंडोनेशिया ओपन और ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब अपने नाम करने के बाद श्रीकांत का इस साल का यह तीसरा सुपरसीरीज प्रीमियर खिताब बन गया है।
DENMARK OPEN: क्वार्टर फाइनल में साइना नेहवाल की हार
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2isWm4L
Comments
Post a Comment