चाइनीज उपकरण से रेलवे साइट हैक, हुआ पर्दाफाश - Khabar NonStop
चाइनीज उपकरणों की सहायता से देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के लिए रेलवे की साइट को हैक किया जा रहा है। कई राज्यों में इसका जाल फैलाया गया है। शातिर लोगों ने रेलवे की साइट की तकनीक को कैफे संचालक की मदद से मात देने का काम कर रहे हैं। इसका पर्दाफाश आरपीएफ ने किया है।
RO वॉटर से ही होगा महाकाल का जलाभिषेक, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पकड़े गए एक टिकट दलाल के पास से चाइनीज उपकरण बरामद हुआ था। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि आसानी से साइट खुलने के बाद सिर्फ 10 मिनट में मनचाहे कन्फर्म टिकट बनाए जा सकते हैं। वायरलेस राउटर के जरिए साइट से कनेक्ट कर दिया जाता है, इसके सुबह 10 बजे खुलने से महज कुछ मिनट पूर्व सभी डाटा को एक सॉफ्टवेयर में लोड कर लिया जाता है। इसके बाद कम्प्यूटर के जरिए फेक आइडी को अपलोड कर जरूरत के हिसाब से कन्फर्म टिकट बनाने में कामयाब हो जाते हैं।
गुजरात में बवाल, पुलिस फायरिंग में 1 की मौत
आरपीएफ की माने तो आइआरसीटीसी से रजिस्टर्ड कैफे भी फर्जी आइडी बनाकर साइट को कुछ मिनट के लिए हैक करते हैं। इससे आइआरसीटीसी को भनक नहीं लग पाती है। क्योंकि खुलने के बाद तीन मिनट में ही पूरे रेलवे मंडल के कन्फर्म टिकटों के डाटा को हैक कर लेते हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zLfnT9
Comments
Post a Comment