बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की लंबी उम्र के लिए की गई कामना - Khabar NonStop
मेरठ-केंद्र और प्रदेश में जिस तरह से बीजेपी ने अपना परचम लहराया है उसके लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जिस तरह से मेहनत की है वो जग जाहिर है।
बेटे पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप पर अमित शाह ने कही बड़ी बात
रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 53 वें जन्मदिवस को मेरठ में धूमधाम के साथ मनाया गया। बीजेपी के तमाम नेताओं ने कल्याण नगर के बाबा मनोहर नाथ मंदिर में गायत्री यज्ञ किया और गायत्री यज्ञ व महामृंत्युंजयमंत्र की आहुति देकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर बाबा मनोहरनाथ मंदिर में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक भी किया गया। यज्ञ के बाद बाबा मनोहरनाथ मंदिर की गौशाला में गोसेवा की गई। गायों और मवेशियों को हरा चारा खिलाया गया। इस मौके पर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि यज्ञ और गौसेवा के माध्यम से माननीय अमित शाह जी की लंबी उम्र की कामना की गई।
अमित शाह ने किया राहुल गांधी पर वार, गुजरात की बजाये अमेठी पर दे ध्यान …
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yHbsYv
Comments
Post a Comment