sss

; //]]>

चोटी कटने के बाद कश्मीर में बवाल, कर्फ्यू के हालात - Khabar NonStop

Braid Chopping

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में पिछले काफी समय से चोटी कटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। लेकिन पुलिस अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। यही कारण कि अब लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। ऐसा ही कुछ आज कश्मीर के बाटामालू में हुआ, जहां चोटी कटने के बाद बवाल हो गया।

दरअसल यहां एक महिला की आज चोटी कट गई। हैरानी की बात है कि चोटी काटने वाले को आज भी किसी ने नहीं देखा। इसके बाद घटना से गुस्साए लोगों ने बवाल कर दिया। देखते ही देखते बवाल इतना बढ़ा कि दुकानें और बाजार बंद हो गए। लोग सड़कों पर उतर आए और पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी।

LoC पर आतंकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम

जिसके बाद बड़ी मुश्किल से पुलिस ने भीड़ को संभाला और मामला शांत कराया। हालांकि अभी भी बाटामालू में कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं। जिसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि चोटी काटने वाले का सुराग देने पर जम्मू कश्मीर सरकार ने 6 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है, लेकिन अभी तक पुलिस खाली हाथ है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xv55tZ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop