दिल्ली: ब्लू लाइन मेट्रो सेवा बाधित होने से मची अफरातफरी - Khabar NonStop
नई दिल्ली। दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर हुई तकनीकी खराबी के चलते मेट्रो यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राजीव चौक और नोएडा से द्वारका तक संचालित ब्लू लाइन पर तकनीकी खराबी के कारण काफी दिक्कतें सामने आयीं। तकनीकी खराबी होने की वजह से मेट्रो के संचालन में भी काफी दिक्कत हुई। राजीव चौक स्टेशन पर तो अफरातफरी का माहौल बना हुआ था।
दिल्ली: बैन के बावजूद हुई आतिशबाजी, अब लोग झेले इस खतरनाक चीज़ को
Delhi: Visuals from Rajiv Chowk metro station, taken soon after disruption occurred in services due to a technical glitch. http://pic.twitter.com/X9NSBhKW6q
— ANI (@ANI) October 21, 2017
तकनीकी खराबी के चलते ब्लू लाइन पर कुछ ट्रेनें रोक दी गई थीं और कुछ ट्रेनों की गति को बेहद धीमा कर दिया गया था। इस तकनीकी खराबी के चलते थोड़े ही समय में राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।
इंडिया गेट पर युवक ने खुद को लगाई आग, ये था कारण
Trains on Delhi Metro's blue line running late due to disruption of services at Rajiv Chowk Metro station after a technical glitch.
— ANI (@ANI) October 21, 2017
इसकी वजह से तमाम मेट्रो यात्रियों ने अपने गंतव्य स्थल तक का सफ़र तय करने के लिए बस व ऑटो का सहारा लिया। वहीं लम्बी दूरी का सफ़र करने वाले यात्रियों ने मेट्रो स्टेशन पर ही ट्रेन के आने का इंतजार किया।
केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों को 31 अक्टूबर से मिलेगा टैबलेट
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hV4LKq
Comments
Post a Comment