इन जगहों पर जाकर दिवाली को बनाएं यादगार - Khabar NonStop
यूँ तो लोग अक्सर शांतिप्रिय स्थान पर घूमना पसंद करते हैं ताकि वहां शांति में रहकर आप अपनी थकान दूर कर सकें। लेकिन यदि बात दिवाली की हो और शांति ढूंढी जाए भला कैसे संभव हैं। ऐसे में लोग धूमधाम और मौजमस्ती के बारे में सोचते हैं। तो आइए जानते है अपनी इस दिवाली को आप कैसे और कहाँ जाकर स्पेशल बना सकते हैं…
घूमने के लिए आपका दिल रहा है मचल, तो चले जाइए हिमाचल
जयपुर
जयपुर में दिवाली सेलिब्रेश का एक अलग ही रंग देखने को मिलता है। यहाँ देशी ही नहीं बल्कि विदेशी सैलानियों को भी आप दिवाली पर धूम मचाते हुए देख सकते हैं। दिवाली के शुफ अवसर पर जयपुर की हर गली मानों रोशनी में नहाई हुई सी प्रतित होती है और ऐसे में नाहरगढ़ किले की सजावन बहुती ही खास करीके से की जाती है।
चाहते हैं फुल रिलेक्स तो, आपके लिए ये जगह हैं सबसे बेस्ट
जोधपुर
राजस्थान में जयपुर ही नही जोधपुर की दिवाली भी काफी फेमस है। यहाँ दिवाली पर की जाने वाली घरों और किलों की विशेष सजावट पर्यटकों को आकर्षित करती है। दिवाली के मौके पर यहाँ आम दिनों के मुकाबले शहर का कुछ अलग ही रंग देखने को मिलता हैं। झीलों एवं महलों के इस शहर में जगमग करती रोशनी बड़ी ही मनमोहक लगती है।
रोमांस और फुलऑन मस्ती चाहिए, तो एक बार बेंगलुरु घूम आइए..
बनारस
बनारस में भी दिवाली की घूम इंजॉय करने के लिए काफी उपयुक्त है। दिवाली के अवसर पर यहाँ खास तौर से घाट की सजावट की जाती है। चारों तरफ बस रोशनी ही रोशनी दिखाई देती है वही दीपों से सजे घाटों की जगमगाहट गंगा नदी में देखते ही बनती है। गलियों में जगह जगह खाने पीने के ठेले लगे रहते है। इसके अलावा काशी विश्वनाथ मंदिर में भोले बाबा का खास श्रंगार भी किया जाता है।
सर्दियों में जाना है घूमने, तो इन खास बातों का जरूर रखें ध्यान
ओरछा
ओरछा उत्तर मध्य भारत में स्थित काफी जाना माना स्थान है। यहां आप यात्रा कर राम राजा मंदिर, ओरछा फोर्ट, जहांगीर पैलेस, चतुर्भुज टेम्पल एवं राजा पैलेस देख सकते हैं। दिवाली के अवसर पर यहाँ की विशेष सजावट की जाती है।
पुणे में पूरा करें अपने ट्रैकिंग का शौक
गोवा
यूँ तो गोवा अपने बीचिस के लिए जाना जाता है लेकिन दिवाली के मौके पर यहाँ के बीच और बजार दोनों का ही रंग बदला बदला सा नजर आता है। पूरे गोवा में शानदार तरीके से सजावट की जाती है जो यहाँ आने वाले पर्यटकों के हर लम्हे को यागदार बना देती है। ऐसे में दिवाली सैलिब्रेश अगर आफ बीच पर करते हैं तो यह दिवाली आपके लिए बहुत स्पेशल बन सकती है।
प्रेमियों के लिए बेहद खास है ओडिशा का सीताबिनजी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hKS1Wk
Comments
Post a Comment