सोशल मीडिया की वजह से बना राष्ट्रपति- डोनाल्ड ट्रंप - Khabar NonStop
अमेरिकी राष्ट्रपति सोशल मीडिया के इस्तेमाल के लिए आलोचना का सामना कर रहे है इस दौरान उन्होंने पहली बार खुल कर अपनी बात रखी है। ट्रंप ने कहा कि वह अगर सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करते तो राष्ट्रपति शायद नहीं बन सकते थे।
अब्बासी बने पाकिस्तान के पहले ऐसे पीएम जिन्होंने किया यह काम..
एक चैनल के इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह अपने फॉलोअर्स से सीधे बात कर अनुचित मीडिया कवरेज से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि ट्वीट करना टाइपराइटर की तरह है जब भी मैं लिखता हूं तो आप तुरंत इसे अपने शो में दिखा देते हैं। अगर ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि यदि सोशल मीडिया पर मै नहीं होता तो शायद मैं यहां नहीं होता। उन्होंने ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट्स को एक बेहतर मंच बताते हुए कहा कि जब भी कोई मेरे बारे में कुछ भी कहता है तो मैं उसपर अपना पक्ष रखता हूं।
जापानः शिंजो आबे की शानदार जीत, पीएम मोदी खुश
विवादों के बाद कई नेताओं ने भी डोनाल्ड ट्रंप को ट्विटर इस्तेमाल से बचने के लिए और इसका कम इस्तेमाल करने का आग्रह किया है। ट्रंप ने इस बात को खुद स्वीकारा की उन्हें कुछ लोगों ने इसका इस्तेमाल नहीं करने का सुझाव दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं उनके 4 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xhNql7
Comments
Post a Comment