कई बिमारियों की अचूक दवा है तुलसी…. - Khabar NonStop
तुलसी का धार्मिक महत्व तो बहुत है इसके साथ ही यह एक जानी-मानी औषधि भी है। तुलसी का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। इसके औषधि गुण सर्दी-खांसी ही नहीं बल्कि भयंकर बीमारियों में भी कारगर है। तो चलिए जानते हैं तुलसी के औषधि गुण ..
हार्टअटैक से बचना है तो खाएं केला
- सर्दी या फिर हलके बुखार में मिश्री, काली मिर्च और तुलसी के पत्ते को पानी में अच्छी तरह से पकाकर उसका काढ़ा पीने से फायदा होता है। खांसी अथवा गला बैठने पर तुलसी की जड़ सुपारी की तरह चूसी जाती है और इसका असर भी आपको जल्द दिखाई देगा।
- अगर आपके मुहं से दुर्गन्ध आ रही है तो तुलसी के पत्ते को चबा लें इससे आपके मुह से दुर्गन्ध चली जाएगी।
- पुरुषों में शारीरिक कमजोरी होने पर तुलसी के बीज का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है।
- तुलसी के पत्तों के साथ 4 भुनी लौंग चबाने से खांसी जाती है या आप सिर्फ पत्तियां भी चबाते हैं तो आपको खांसी से राहत मिलेगी।
- शहद, अदरक और तुलसी को मिलाकर बनाया गया काढ़ा पीने से ब्रोंकाइटिस, दमा, कफ और सर्दी में राहत मिलती है।
- फेफड़ों में खरखराहट की आवाज़ आने व खांसी होने पर तुलसी की सूखी पत्तियां 4 ग्राम मिश्री के साथ देते हैं।
- तुलसी के पत्तों को पीसकर फेस पर लगाने से कील-मुहांसे ठीक हो जाते हैं।
- एक शोध के मुताबिक दिन में दो बार 10-12 तुलसी के पत्ते चबाने से तनाव से राहत मिलती है साथ ही इससे रक्त भी साफ़ होता है।
- तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं ऐसे में अगर आपको चोट लगी है तो तुलसी के पत्ते को फिटकरी के साथ मिलाकर लगाने से घाव जल्दी ठीक हो जाता है।
- तुलसी में विटामिन ए होता है जो आँखों के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में तुलसी का ताजा रस आंखो की सुजन और रतौंधी के लिए अच्छा होता है।
ऐसे पायें हल्दी से उचित और अधिक लाभ
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2g63mzO
Comments
Post a Comment