मेरठः लोकप्रिय हॉस्पिटल में मिला डेंगू का लार्वा - Khabar NonStop
मेरठ। शहर के जाने माने लोकप्रिय हॉस्पिटल में भी रविवार को डेंगू का लार्वा मिला और इस पर जिला मलेरिया विभाग की टीम ने लोकप्रिय प्रबंधन को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है।
अवैध संबंधों के चलते पत्नि ने पति को उतारा मौत के घाट
दरअसल डेंगू के बढ़ते मरीजों को देखते हुए जिला मलेरिया विभाग की टीम ने अभियान चला रखा है और इस कड़ी में रविवार को छुट्टी के दिन भी जिला मलेरिया विभाग की टीम सक्रिय नजर आई। टीम ने लोकप्रिय हॉस्पिटल और सम्राट हैवेंस होटल में डेंगू के लार्वा को लेकर सर्च अभियान चलाया। टीम जब लोकप्रिय हॉस्पिटल पहुंची तो यहां एक कूलर के पानी में डेंगू का लार्वा मिला।
मेरठः स्वाइन फ्लू व डेंगू का कहर जारी
आपको बता दें कि, ये लार्वा जब मच्छर बनता तो करीब 25 लोगों को निशाना बना सकता था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्राइवेट हॉस्पिटल में भले ही डेंगू का इलाज किया जा रहा हो, लेकिन कुछ हॉस्पिटल में डेंगू पाला भी जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी योगेश सारस्वत ने बताया कि यदि दोबारा लोकप्रिय हॉस्पिटल में डेंगू का लार्वा मिला तो जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं आपको बता दें कि मेरठ में अभी तक 480 लोगों में डेंगू की पुष्टी हो चुकी है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xgsWJm
Comments
Post a Comment